लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को सेंसर बोर्ड ने दिया 'U' Certificate, 10 जनवरी को होगी रिलीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 14:24 IST

Chhapaak: 'छपाक' एसिड अटैक सरवराइवर लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ स्टोरी है। मेघना गुलजार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 'छपाक' में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेसी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बिना किसी बदलाव के 'यू' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 10 जनवरी को दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म में मालती नामक युवती का मुख्य किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। 

मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने बिना किसी बदलाव के 'यू' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 10 जनवरी को दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म में मालती नामक युवती का मुख्य किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। 

'छपाक' एसिड अटैक सरवराइवर लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ स्टोरी है। मेघना गुलजार ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 'छपाक' में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेसी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

मेघना कहती हैं कि एसी फिल्मों को इनकी कहानी की वजह से सेंसर बोर्ड कि तरफ से 'यू' सर्टिफिकेट मिलना थोड़ा कठिन साबित होता है, पर सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाणित होने के बाद सभी इसे देख सकेंगे। फिल्म का ट्रेलर हिट होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि 'छपाक' बॅाक्स ऑफिस पर धूम मचा सकती है।  

आपको बता दें कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) यू सर्टिफिकेट उन फिल्मों को देता है जिसे वह हर तरह के दर्शक वर्ग के लिए देखने लायक मानता है। इस सर्टिफिकेट का मिलने का फायदा ये होता है कि फिल्म को देखने कि दर्शकों कि संख्या बढ़ जाती है।

दिल्ली-मुंबई में हुई 'छपाक' की शूटिंग

'छपाक' की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई है। मेघना गुलजार की यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म का एक डायलॉग है जिसमें दीपिका यानी मालती कहती हैं, 'कितना अच्छा होता अगर एसिड बिकता ही नहीं, मिलता ही नहीं तो फिकता भी नहीं'। फिल्म में ऐसे कई डायलॉग हैं, जोकि आपको अंदर तक झकझोर कर रख देंगे।

वहीं, दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'छपाक' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है इसलिए वह उम्मीद करती हैं कि इससे दर्शकों का पॅाजिटिव रेस्पॉन्स निकल कर आएगा। 

टॅग्स :छपाक मूवीदीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!