लाइव न्यूज़ :

देशभर में चल रहे प्रदर्शन पर दीपिका पादुकोण ने कहा- मुझे गर्व है कि हम डरे हुए नहीं हैं

By भाषा | Updated: January 7, 2020 13:59 IST

दीपिका ने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि अमन का माहौल बन जाए।’’ इन मुद्दों पर बॉलीवुड से जुड़ी कई शख्सियतों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है और कई ने अपने विचार खुलकर व्यक्त किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दीपिका ने सोमवार रात एनडीटीवी इंडिया से कहा, ‘‘यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डरे नहीं हैंहालांकि अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान समेत कई दिग्गज सितारों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। 

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने जेएनयू में हमला, संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में देशभर में हजारों लोगों के सड़कों पर उतरकर किए गए प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि लोग सामने आ रहे हैं और बिना किसी खौफ के अपनी आवाज उठा रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ का प्रमोशन करने आईं 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि लोग बदलाव लाने के लिए अपने विचार व्यक्त करें। दीपिका ने सोमवार रात एनडीटीवी इंडिया से कहा, ‘‘यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डरे नहीं हैं... चाहे हमारी सोच कुछ भी हो, लेकिन मेरे ख्याल से हम देश और इसके भविष्य के बारे में सोच रहे हैं, ये अच्छी बात है।’’

छपाक की निर्देशक मेघना गुलजार ने कहा कि वह लोगों की पीड़ा महसूस कर सकती हैं, हालांकि मुद्दों की उन्हें अच्छी जानकारी नहीं है। मेघना ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से (हमारे भी) विचार हैं। हम भी इसी समाज में रहते हैं, इसलिए हम प्रतिक्रिया देंगे। दुर्भाग्य से हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए इस वक्त टिप्पणी नहीं की जा सकती। लेकिन पीड़ा है, जागरूकता है।” उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि अमन का माहौल बन जाए।’’

इन मुद्दों पर बॉलीवुड से जुड़ी कई शख्सियतों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है और कई ने अपने विचार खुलकर व्यक्त किए हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान समेत कई दिग्गज सितारों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणछपाक मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?