लाइव न्यूज़ :

दीपिका-रणवीर ने शेयर कीं अपनी शादी की फोटो, कुछ इस अंदाज में नजर आया बॉलीवुड जोड़ा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 15, 2018 20:31 IST

दीपिका पादुकोण ने अपने इंटाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर करवाई है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटो में दीपिका और रणवीर किसी पर ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को शादी कर ली थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस लगातार उनकी फोटों का इंतजार कर रहे थे, जोकि अब खत्म हो गया है। 

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंटाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर करवाई है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटो में दीपिका और रणवीर किसी पर ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।  बता दें, दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

वहीं, बॉलीवुड के इस जोड़े की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। चूंकि दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत से हैं तो 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की रस्म अदा की गई। रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं तो 15 नवंबर को उनकी शादी सिंधी रीति-रिवाज की गई। अब दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं।

वहीं, कहा जा रहा है दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा। 

इधर, शादी की अनाउंसमेंट करने के बाद से ही दीपिका और रणवीर लाइम लाइट में है। सोशल मीडिया पर हर कोई बस इन दोनों कपल्स की बात कर रहा है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस विला में रणवीर और दीपिका ने शादी की उस विला का एक दिन का किराया आठ हजार से दस हजार यूरो है यानि लगभग आठ लाख 20 हजार रुपये है। ये किराया घंटे के हिसाब से तय किया गया है। यहां शादी और रिसेप्शन में लगने वाली कुर्सियों का किराया भी अलग से दिया जाता है। यहां एक कुर्सी का किराया 10 यूरो से अधिक है।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई