लाइव न्यूज़ :

दीपिका-रणवीर की शादी में बने डिश को फिर नहीं बनाएगा शेफ, ये रहा कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 2, 2018 11:52 IST

दीपिका-रणवीर शाही अंदाज में शादी के खाने की तैयारी करवा रहे हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने जब से अपनी शादी का ऐलान किया है दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने ऐलान किया कि 14-15 नवंबर को परिवार के आशीर्वाद से एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए हाथ लेंगे। शादी की तारीख के बाद अब इनकी शादी की जगह को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। 

ऐसे में अब शुरू से कहा जा रहा है कि  ये कपल इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहा है। यह 18 वीं सदी से  पॉपुलर रहा है। हांलाकि दोनों ही परिवारों में किसी की भी तरफ से इस का ऐलान नहीं किया गया है कि शादी मुंबई होगी या फिर इटली। 

इसी बीच खबरों की मानें तो दीपिका-रणवीर शाही अंदाज में शादी के खाने की तैयारी करवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शेफ से कॉन्ट्रेक्ट साइन करवा लिया है। इतना ही नहीं इनकी ड्रेस कोड के बारें में भी एक खास जानकारी सामने आई है। दोनों अपनी शादी में पारिवारिक और पारंपरितक रीति रिवाज वाली हर रश्म निभाएंगे। वहीं कहा जा रहा है कि दोनों की संगीत सेरेमनी 13 नवंबर को होगी। 15 नवंबर को विला देल बालबियानो में शादी की पूरी तैयारी है। 

शादी का खाना

शादी के खाने की बात करें तो जूमटीवी के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के दिन खास खान बनवाएंगे। इसके लिए शेफ को शर्तों  में बांधा गया है।  उनसे कहा गया है कि वह ऐसा खाना फिर कहीं नहीं बनाएगा। शादी में शेफ्स के साथ जो करार हुआ है उसके तहत जो रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे।

 इस शादी में शामिल डिशेज चुनिंदा और बेहद खास होंगी। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने शादी के वेन्यू और डिटेल्स शेयर नहीं की है।  पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में नजर आएंगे। यहां तक कि वेटर्स भी खास किस्‍म के ड्रेस कोड में होंगे।

फेवरेट कपल

वहीं, हाल ही में शादी के ऐलान के बीच कॉफी विद करण में पहुंची थीं जहां उन्होंने रणवीर को लेकर कई अहम खुलासे किए थे। ऐसे में अब हाल ही में इंडिया टुडे को दिये गये एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें शेयर की। उन्‍होंने बताया कि हर लड़की की तरह वो भी अपनी शादी के लिए काफी उत्‍साहित हैं।

इतना ही नहीं शादी के बाद जीवन में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है उनकी लाईफ में कोई बदलाव नहीं होगा।  इस दौरान जब दीपिका पादुकोण ने पूछा गया उनका फेवरेट कपल कौन है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं अपने मम्‍मी पापा की फैन हूं और चाहती हूं कि मेरी भी शादीशुदा जिंदगी मेरे मम्‍मी-पापा की तरह हो।  

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच