शादी के दो महीने बाद दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 9, 2019 10:37 AM2019-01-09T10:37:06+5:302019-01-09T10:37:06+5:30

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के आज के समय के सबसे चमकते सितारा हैं।

Deepika Padukone on having kids with Ranveer Singh | शादी के दो महीने बाद दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

शादी के दो महीने बाद दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के आज के समय के सबसे चमकते सितारा हैं। ये कपल शादी के बाद से और भी ज्यादा सुर्खियों में है। फैंस के बीच हर रोज दोनों के लेकर नई नई खबरें आती रहती हैं। ऐसे में बीते कई दिनों से खबरे जोरों पर हैं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। 

वहीं अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर दीपिका ने भी चुप्पी तोड़ दी है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार दीपिका ने कहा है कि महिलाओं की गर्भावस्था को लेकर फैली रूढ़िवादी परम्पराओं पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा मुझे इन अफवाहों पर विराम लगाना भी जरुरी है। फैंस की नजर आज हमपर है।

 लोग बिना कुछ सोचे समझे अनुमान लगाने लगते हैं, माना कि कभी ये अनुमान कभी कभार ठीक भी होते हैं लेकिन अभी ये पूरी तरह से गलत हैं।इतना ही नहीं दीपिका आगे कहती हैं कि हम एक दुनिया से जुड़े हैं जहां ऐसी बातें होना आम है। प्रेग्नेंसी जैसी खबरों पर किसी को भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है।जब भी ऐसा कुछ होगा शादी की तरह से हम खुद सभी को बताएंगे और जब भी मेरे साथ ऐसा होना होगा तब होगा। 

दीपिका ने कहा कि शादी के बाद मां बनने की जिम्मेदारी हमारे समाज में बढ़ रही है। मैंने इस बारे में कई महिलाओं से सुना है। हाल ही में दीपिका और रणवीर अपना हनीमून मना कर लौते हैं। इसके बाद दोनों सिंबा की पार्टी में पहुंचे। वहीं, इस साल रणवीर और दीपिका दोनों पर्दे पर अलग अलग फिल्मों से फैंस को दीवानां करने वाले हैं। दीपिका की छपाक और रणवीर की गली ब्वॉज से फैंस को खासा उम्मीदें हैं।

English summary :
Ranveer Singh and Deepika Padukone are the most trending celebrity stars in Bollywood. These couples are in even more headlines since marriage. . For the past few days, there are reports that Deepika Padukone is pregnant.


Web Title: Deepika Padukone on having kids with Ranveer Singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे