लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद दीपिका ने पति रणवीर के साथ काम करने से किया इंकार, जानें क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 14, 2019 11:03 IST

रणवीर की अगली फिल्म '83' में दोनों रील लाइफ में भी पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है।

Open in App

दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ बीते साल नवंबर में सात फेरे लिए थे। पर्दे पर दोनों को कई फिल्मों में एक साथ देखनें के बाद फैंस फिर से उनको साथ देखने को बेताब हैं।  खबर आई थी कि रणवीर की अगली फिल्म '83' में दोनों रील लाइफ में भी पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है।

इस कारण से बनाई दूरी

दोनों के ही फैंस शादी के बाद बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी देखने के लिए बेकरार हैं। लेकिन अब फैंस का ये इंतजार और बढ़ने वाला है क्योंकि दीपिका ने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया है।  फिल्म 83 की कहानी 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है। ऐसे में इस फिल्म में एक्ट्रेस का रोल खास व अहम नहीं होगा। ऐसे में  दीपिका को रणवीर की पत्नी का जो रोल ऑफर हुआ वह उन्हें बहुत कमजोर लगा था फिल्म में दीपिका के करने के लिए काफी कम सीन थी, इसलिए उन्होंने फिल्म को न कहने में ही भलाई समझी है। 

 गौरतलब है कि रणवीर सिंह की अगली फिल्म '83' भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की पृष्ठभूमि पर बन रही है और इसमें रणवीर तत्कालीन टीम इंडिया के कैप्टन कपिल देव का किरदार निभाने वाले हैं। पहले खबर आई थी कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर दीपिका की जो ब्रांड वैल्यू है, उसे वह किसी स्पेशल एपीयरेंस के जरिए कमजोर नहीं करना चाहतीं।वह सिर्फ किसी ठोस कहानी पर काम करना चाहती हैं। दीपिका इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' पर फोकस कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने फिल्म से जुड़े तकनीकी लोगों के साथ बैठक की और अपने किरदार के लिए जरूरी प्रोस्थेटिक मेकअप पर सलाह मशविरा किया। 'छपाक' की निर्देशक मेघना गुलजार हैं और एसिड अटैक पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बन रही इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेस्सी भी नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल