लाइव न्यूज़ :

फिक्स हो गई दीपिका-रणवीर की शादी की डेट, होंगे ये खास फंक्शन्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2018 13:05 IST

कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में फेरे लेंगे। ऐसे में अब दोनों की शादी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

Open in App

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसे में हर रोज दोनों की शादी को लेकर नए नए खुलासे होते रहते हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों गुपचुप तरीके से शादी की तैयारियां कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इटली में फेरे लेंगे। ऐसे में अब दोनों की शादी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

ऐसे में अब खबरों की मानें तो ये खूबसूरत जोड़ी अगले महीने दीवाली के बाद (10 नवंबर) शादी के बंधन में बंध जा सकती है। हांलाकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब इस शादी के फंक्शन्स की डिटेल सामने आई है।  

हाल ही में सामने आई फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड का ये हॉट कपल आने वाले 10 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका के शादी समारोह में कुल चार ग्रैंड फंक्शन होंगे इसमें रिसेप्शन सहित और भी कई फंक्शन होंगे।

इसमें परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।  पहले कहा जा रहा था कि दोनों की शादी सिंधि रीति रिवाज से शादी होगी लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी। वहीं, अपनी शादी में दीपिका सब्यसाची के डिजाइन किए दुल्हन के जोड़े में नजर आएगी। 

खबर रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंधने से पहले खास नंदी पूजा करेंगे रणवीर सिंह के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शादी से पहले उनके कपड़े फाड़ेंगे। सिंधी समाज में इस रिवाज को सांथ कहते हैं। ये रिवाज सिंधी समाज में कई पीढ़ियों से चला आ रहा है।   माना जा रहा है कि इस शादी में करीब 30 लोग ही शामिल होंगे। दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है। शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा। 

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार