लाइव न्यूज़ :

'रामायण' की 'सीता' ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया आज का 'राम', जानिए किसको कहा 'रावण'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2020 17:15 IST

Deepika chikhlia called PM Narendra Modi Ram of today: रामायण धारावाहिक में सीता का रोल न‍िभाने वाली अदाकारा दीपिका चिखालिया ने पीएम मोदी को आज का राम बताया। वहीं जानिए उन्‍हें किसे रावण कहा?

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिया।

भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिया। हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद करे हैं। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए।

इस दौरान इस धारावाहिक में मुख्‍य किरदार निभाने वाले सितारे चर्चा में आ गए। शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया  को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे। 

अब यह धारावाहिक दूरदर्शन पर पूरा हो चुका है और स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित किया जा रहा है। टाइम्स की खबर के अनुसार इस बीच रामायण धारावाहिक में सीता का रोल न‍िभाने वाली दीपिका चिखालिया ने बताया है कि आज के समय में 'राम' और 'रावण' कौन हो सकता है। दीपिका ने बताया कि आज के वक्‍त में राम तो भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं। उन्‍होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोशिश करते हैं हर दिन कुछ अच्छा करने की इसलिए आज के समय के राम वही हैं'।  आगे दीपिका ने आज के 'रावण' का नाम लिख। उन्‍होंने कहा कि आज के समय में रावण है लालच। 

दीपिका की फिल्म 

दीपिका शुरू से चाहती थीं कि वह ऐसे किरदार निभाएं जो सामाजिक परिवर्तन का काम करे। अब इसी कड़ी में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभाने जा रही हैं। दीपिका अपनी अगले प्रोजेक्ट में सरोजनी नायडू (Sarojani) में पहली महिला गवर्नर का रोल प्ले करेंगी।इस फिल्म का पहला पोस्टर भी दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है।

पोस्टर में दीपिका मेन फेस में हैं और उनके साथ हजारों की संख्या में लोग दिख रहे हैं। पोस्टर में लिखा है स्वतंत्रता की नायिका की कहानी। सरोजनी के डायरेक्टर धीरज मिश्रा हैं।  इस फिल्म का पोस्टर आते ही छा गया है।वहीं दीपिका ने हाल ही में फिल्म के बारे में कहा था कि मेरे लिए सीता माता का रोल करना थोड़ा आसान था क्योंकि उनकों किसी ने नहीं देखा था मैंने जो किया लोग उसी में सीता का जीवंत रूप देखते हैं लेकिन सोरजनी नायडू से समाज परिचित है इसलिए इसमें आप किसी भी तरह से कुछ गलत नहीं दिखा सकते। हर एक बात और काम पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।

आपको बता दें कि रामायण के बाद दीपिका ने इंडस्ट्री से अपने आप को दूर कर लिया था। अब एक बार फिर से जहां रामायण को जबरदस्त प्यार मिल रहा है वहीं ऐसे ही समय पर फिर से पर्दे पर दीपिका ने अपनी वापसी की है।

 

 

टॅग्स :रामायणदीपिका चिखलिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

भारतDussehra 2025: दिल्ली के 4 सबसे फेमस रावण दहन स्थल, मेले की रौनक, झूले और खाने-पीने...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?