लाइव न्यूज़ :

क्या सच में सिंगर दलेरी मेहंदी की हो गई है गिरफ्तारी, जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 7, 2020 13:17 IST

दिग्गज पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को लेकर खबरें आ रही थीं कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन दलेर ने इनको अफवाह बताया है

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के गानें अभी तक फैंस के जुबां पर राज करते हैंअचानक से दलेर सुर्खियों में आ गए हैं।

दिग्गज पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के गानें अभी तक फैंस के जुबां पर राज करते हैं। अचानक से दलेर सुर्खियों में आ गए हैं। इन दिनो खबरें जोरों पर हैं कि दलेर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद पंजाबी सिंगर ने इस तरह की बातों को अफवाह करार दिया है।

सिंगर ने अपनी गिरफ्तारी की खबरों को झूठा बताया है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किय़ा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ झूठी खबरें फैलाने और झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

दलेर ने वीडिय़ो में कहा है कि हैलो मैं हूं दलेर मेहंदी और ताजा खबर ये है कि दलेर मेहंदी गिरफ्तार हो गए हैं. ये गलत खबर फैलाई गई है. मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि देखो जी देशद्रोहियों ने, चापलूसों ने और खलबली व गंध फैलाने वाले लोगों ने ये खबर फैलाई है. इनसे बचिए, ऐसी खबरें फैलाने वाले लोगों से और अपने आपको सचेत रखो।

'मुझसे ज्यादा पंजाबियों की सेवा कोई नहीं कर सकता है, मेरा गाना 'तुनुक तुनुक' बहुत साफ सुथरा गाना है, बहुत प्यारा गाना है। ये गाना पूरी दुनिया में बजा है और साउथ कोरिया वाले भी इस पर नाचते हैं। मैं जन्मा और पढ़ा बिहार में, और दिल्ली में रहकर, अमेरिका में रहकर पूरी दुनिया में पंजाबी को मशहूर किया है। अपना खाया है और अपना कमाया है, ये जो बेवकूफ बनाने वाले लोग हैं इनसे बचो और जूते मारो इन्हें. अपना नाम पूरी दुनिया में मशहूर किया है, प्यारी दस्तार, प्यारी पग बांध कर, जूडे बांध कर किया है। नशा की बातें करके नहीं किया. इसीलिए प्यार बनाए रखो, प्यार बनाए रखो, प्यार बनाए रखो। मेरे वकील ने बताया है कि इस तरह के जितने भी झूठ फैलाने वाले लोग हैं, उन सबके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?