लाइव न्यूज़ :

Dabangg 3 Box Office Collection Day 4: सलमान खान की 'दबंग 3' ने की धांसू कमाई, जानें शानदार कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 24, 2019 09:38 IST

दबंग 3 में सलमान खान,सई मांजरेकर,सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान,किच्चा सुदीप,टीनू आनंद,महेश मांजरेकर,नवाब शाह,वरीना हुसैन लीड रोल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की अपगमिंग फिल्म दबंग 3 पर्दे पर रिलीज हो गई है।इस फिल्म का फैंस बहुत समय से इंतजार कर रहे थे।

सलमान खान की अपगमिंग फिल्म दबंग 3 पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। दबंग की प्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए प्रभुदेवा ने दबंग 3 को फैंस के सामने पेश किया है। सलमान खान,सई मांजरेकर,सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान,किच्चा सुदीप,टीनू आनंद,महेश मांजरेकर,नवाब शाह,वरीना हुसैन लीड रोल में हैं।

रिलीज होते ही फिल्म ने अपना जल्वा दिखा दिया है। पिछले कुछ दिनों से देशभर में नागरिकता बिल को लेकर प्रदर्शन हो रहा है ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में फिल्म के चार दिन की कमाई पेश कर दी गई है।

 सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक 'दबंग 3 ' ने सोमवार को 9 से 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।फिल्म 'दबंग 3' ने चार दिनों में 89.15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत कॉमिक और एक्शन अवतार से होती है।जहां जहां चुलबुल पांडे (सलमान खान) एक शादी में लूटे गए सोने के गहनों को गुंटो से बचाकर उसे वापस दिलवाता है।इस केस को सुलझाते हुए ही चुलबुल का सामना एक बड़े माफिया बाली (सुदीप किच्चा) से होता है। जिसको देखकर चुलबुल के अतीत के घाव ताजा हो जाते हैं।  अब जब बाली एक बार फिर से उसकी जिंदगी में आ गया है को वह अपने फर्ज और परिवार की रक्षा में लग जाता है क्योंकि उसके कारण ही एक वक्त पर चुलबुल का सब कुछ छिन गया था।

दरअसल रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से मिलने से पहले  चुलबुल खुशी (सई मांजरेकर) से प्यार करते थे।असल में चुलबुल की मां (डिंपल कपाड़िया) ने खुशी को चुलबुल के भाई मक्खी (अरबाज खान) के लिए पसंद किया था, मगर मक्खी को शादी करने में कोई रुचि नहीं थी। ऐसे में चुलबुल दहेज के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी को डॉक्टर बनाने के लिए तैयार है। लेकिन उनके प्यार को किसी की नजर लग जाती है।

बाली की नजर खुशी पर पड़ जाती है और वह खुशी को पाने के लिए उतावला हो जाता है। इसी को लेकर बाली ने चुलबुल के साथ  अतीत में कुछ ऐसा किया है कि जिसका हिसाब अब चुलबुल उससे चुकता करेगा। वह बाली से बदला लेगा कि नहीं ये फिल्म देखने के बाद ही पका लगेगा।

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खानसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार