लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्स मामलाः क्या आर्यन खान को मिलेगी जमानत? शुरू हुई सुनवाई

By अनिल शर्मा | Updated: October 12, 2021 09:23 IST

गौरतलब है कि इससे पहले 8 अक्टूबर को मुंबई की निचली अदालत ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले 8 अक्टूबर को मुंबई की निचली अदालत ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी थीएनसीबी ने कहा था कि जिस कोर्ट में जमानत पर सुनवाई हो रही है उसे जमानत देने का अधिकार नहीं है

मुंबईः ड्रग्स मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मामले में थोड़ी देर में फैसला आ सकता है। क्रूज ड्रग्स पार्टी से गिरफ्तार किए गए आर्यन फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं जिन्हें आर्थर रोड जेल में रखा गया है। आर्यन के वकील ने अपनी दलील में कहा है कि जब आर्यन के पास से ड्रग्स बरामद ही नहीं हुआ तो उन्हें जेल में रखने की क्या जरुरत है। उन्हें जमानत दे देनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले 8 अक्टूबर को मुंबई की निचली अदालत ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पिछली सुनवाई पर एनसीबी ने कहा था कि जिस कोर्ट में जमानत पर सुनवाई हो रही है उसे जमानत देने का अधिकार नहीं है। ऐसे में सेशन कोर्ट में मामले की सुनवाई की जानी चाहिए।

वहीं मर्चेंट के कोर्ट में कहा था कि उसके पास से भी ड्रग्स नहीं मिला था बल्कि एनसीबी ने ही उसके जूते में ड्रग्स प्लांट किया था। मर्चेंट ने कहा था कि सीसीटीवी मंगा कर देखा जाना चाहिए। मालूम हो कि एनसीबी ने 2 अक्टूबर कोआर्यन सहित 8 अन्य लोगों को मुंबई के एक क्रूज शिप से पकड़ा था। छापेमारी में एनसीबी ने कई प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद किए थे जिसके बाद आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

टॅग्स :आर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचारNCB Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!