लाइव न्यूज़ :

इरफान खान और ऋषि कपूर के बाद अब 'क्राइम पेट्रोल' एक्टर शफीक अंसारी हारे कैंसर से जंग, 52 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2020 19:09 IST

क्राइम पेट्रोल के जाने-माने एक्टर शफीक अंसारी का रविवार 10 मई, 2020 को निधन हो गया। कुछ सालों से वह कैंसर से जूझ रहे थे और रविवार को मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्दे'क्राइम पेट्रोल' फेम शफीक अंसारी भी कैंसर के कारण हम सबको छोड़कर चले गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो रविवार को कैंसर की वजह से 52 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड जगत में शोक का लहर है। इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन से आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सदमे में है। लोगों के लिए यकीन करना बेहद मुश्किल हो गया है कि उनके पसंदीदा सितारे अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस बीच अब खबर आ रही है कि 'क्राइम पेट्रोल' फेम शफीक अंसारी भी कैंसर के कारण हम सबको छोड़कर चले गए हैं। 

रिपोर्ट की मानें तो रविवार को कैंसर की वजह से 52 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। कैंसर से जूझ रहे एक्टर को रविवार को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।  सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने न्यूज देते हुए लिखा कि शफीक अंसारी के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं। वह जून 2008 से हमारे साथ जुड़े थे। शफीक अंसारी 'क्राइम पेट्रोल' के कई एपिसोड में काम कर चुके हैं। 

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक अंसारी का निधन कैंसर की वजह से हुआ। वह थोरेसिक कैंसर की बीमारी से गुजर रहे थे। एक्टिंग के अलावा शफीक अंसारी ने इंडस्ट्री में राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म ‘बाग़बान’ के वह स्क्रीनराइटर कर चुके हैं। शफीक अंसारी के रूप में फिल्म इंडस्ट्री को अच्छा खासा नुकसान हुआ है।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच