लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग के लिए एक बार फिर से आगे आए हैं शाहरुख खान, इस बार यूं की बड़ी मदद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 14, 2020 06:52 IST

मनोरंजन जगत के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। सभी ने अपने अपने तरीके से लोगों की मदद करने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी तरफ से लगातार सहायता कर रहे शाहरुख खान ने अब 25 हजार पीपीई किट दी हैं

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा भारत जंग लड़ रहा है। ऐसे में ये वायरस कम से कम फैले इसके लिए इसके 21 दिन के लिए किए लॉकडाउन का टाइम आज खत्म होने वाला है। ऐसे में लोगों के घरों से बाहर निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में कोरोना वायरस के कारण काम पर भी सीधा असर पड़ा है। ऐसे में देश की कई बड़ी हस्तियां कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं।

अब तक मनोरंजन जगत के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। सभी ने अपने अपने तरीके से लोगों की मदद करने की कोशिश की है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी तरफ से लगातार सहायता कर रहे 

टाइम्स की खबर के अनुसार शाहरुख खान ने अब 25 हजार पीपीई किट दी हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि शाहरुख खान ने सरकार की मदद करने के लिए 25 हजार PPE किट दी हैं। एक्टर का आभार जताते हुए मंत्री ने ट्वीट भी किया है। 

शाहरुख खान  का आभार व्यक्त करते हुए राजेश टोपे ने ट्वीट किया, '25 हजार PPE किट के आपके योगदान के लिए बहुत धन्यवाद शाहरुख खान। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में सहयोग करेगी और इससे चिकित्सकों की सुरक्षा करने में भी हमें काफी आसानी होगी। इस ट्वीट पर शाहरुख ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'किट के स्रोत में आपकी सभी मदद के लिए धन्यवाद। हम सभी इस प्रयास में हैं कि हम अपनी और मानवता की रक्षा कर सकें। सेवा करके खुशी हुई। आपका परिवार और टीम सुरक्षित और स्वस्थ रहे।

बिल्डिंग दी शाहरुख ने

 शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने अपने 4 मंजिला बिल्डिंग को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के सामने क्वारंटाइन केंद्र बनाने की पेशकश की है।

शहारुख खान के इस सराहनीय फैसले पर बीएमसी ने भी अपना रिएक्शन पेश कर दिया है। बीएमसी ने ट्वीट किया: हम शाहरुख खान और गौरी खान को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने जरूरी सामानों से लैस अपनी इस चार मंजिला निजी कार्यालय की पेशकश क्वारंटाइन बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के लिए की, ताकि हमारी क्वारंटाइन कैपसिटी को बढ़ाया जा सके। उनकी यह मदद विचारशील है और हमें यह समय से मिली है।

दरअसल हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी 4 मंजिला बिल्डिंग को क्वारंटाइन केंद्र बनाने के लिए पेशकश की।  क्योंकि इस जगह का सदुपयोग महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो को क्वारंटाइन में रखने के लिए किया जा सके। शाहरुख ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़कार लोगों के दिलों को जीत लिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस