लाइव न्यूज़ :

फिर से पर्दे पर रिलीज होगी इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम', डायरेक्टर ने किया ये बड़ा ऐलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 14, 2020 11:24 IST

इसी शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को क्रिटक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर को देखते हुए कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद रखने का ऐलान किया गया हैफिल्म के निर्देशक ने एक अहम फैसला लिया है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर को देखते हुए कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। जिसके कारण से फिल्मों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसका सबसे बड़ा प्रूफ इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम है। ये फिल्म इसी हफ्ते पर्दे पर रिलीज हुई है और थिएटर बंद होने के कारण फिल्म को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में फिल्म के निर्देशक ने एक अहम फैसला लिया है।

इसी शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को क्रिटक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। लेकिन थिएटर बंद होने के कारण फिल्म ने पहले दिन वैसी कमाई नहीं की है जैसी उम्मीद की जा रही थी। अब फिल्म को एक बार फिर से रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। होमी ने बताया कि सिनेमाघरों को बंद करने का ऐलान किया गया है। होमी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में स्टेटस लगाया है और कहा है कि कोरोना ठीक होने के बाद फिल्म को एक बार फिर से रिलीज किया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक इरफान खान और करीना कपूर की फिल्म ने पहले दिन केवल 3.50 से 3.75 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। यानि कोरोना वायरस के कहर के बाद भी लोगों ने घरों ने निकलकर इस खास फिल्म को देखा है। 

वहीं, बता दें, 'अंग्रेजी मीडियम' को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और केरल में दोबारा रिलीज किया जाएगा क्योंकि कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से यहां पर 31 मार्च तक सभी सिनेमाघर बंद हैं। इसके बाद भी फिल्म ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई कर ली है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअंग्रेज़ी मीडियमइरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?