लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर बनने जा रही है 'कोरोना प्‍यार है' फ‍िल्‍म, जानिए कौन निभाएगा लीड रोल?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 15, 2020 16:53 IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'बाजीराव मस्तानी', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'बदलापुर', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली कंपनी इरोज इंटरनैशनल ने 'कोरोना प्यार है' नाम से फिल्म रजिस्टर कराई है। यह कोविड-19 पर रजिस्टर हुई पहली फिल्म है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि 'वुहान वेपन कोरोना', 'कोरोना : द डेडली वायरस', 'कोरोना : द ब्लैक डे', 'कोरोना : द इमरजेंसी' जैसे कई शीर्षकों के आवेदन आ चुके हैंयह टाइटल साल 2000 में आई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से काफी मिलता-जुलता है। 

कोरोना वायरस ने दुनिया के 100 से अधिक देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस का भारत पर भी काफी असर देखने को मिल रहा है। इस वजह से एक ओर जहां थिएटरों के बंद होने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कई फिल्मकारों ने कोरोना पर फिल्में बनाकर इसे भुनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सबसे पहले टाइटल रजिस्टर कराने की होड़ फिल्म निर्माताओं में मच गई है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'बाजीराव मस्तानी', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'बदलापुर', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली कंपनी इरोज इंटरनैशनल ने 'कोरोना प्यार है' नाम से फिल्म रजिस्टर कराई है। यह कोविड-19 पर रजिस्टर हुई पहली फिल्म है। यह टाइटल साल 2000 में आई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से काफी मिलता-जुलता है। 

प्रोड्यूसर कृशिका लुल्ला ने बताया, ''अभी कहानी पर काम चल रहा है। जब सबकुछ नॉर्मल हो जाएगा, तब इस प्रोजेक्ट की हम शुरुआत कर देंगे।'' फिल्म में एक्टर्स कौन होंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा एक और प्रोडक्शन हाउस इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने भी फिल्म रजिस्टर कराई है। इसका टाइटग 'डेडली कोरोना' रखा गया है। 

बताया जाता है कि 'वुहान वेपन कोरोना', 'कोरोना : द डेडली वायरस', 'कोरोना : द ब्लैक डे', 'कोरोना : द इमरजेंसी' जैसे कई शीर्षकों के आवेदन आ चुके हैं। इंडियन फिल्म्स एंड टीवी प्रोड्यूसर्स कौंसिल (आईएफटीपीसी) के सीईओ सुरेश अमीन ने कहा कि निर्माताओं द्वारा करंट अफेयर्स और बड़ी घटनाओं पर इस तरह के टाइटल रजिस्टर कराना कोई नई बात नहीं है। 

बात चाहे भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की हो, हमारे विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किया जाना हो या फिर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाना हो, निर्माताओं में ऐसे विषयों से संबंधित शीर्षकों को रजिस्टर कराने की होड़ सी मच जाती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!