लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: आइसोलेशन में रखे गए महानायक अमिताभ बच्चन, Photo शेयर की हाथ पर लगी BMC की मुहर की

By भाषा | Updated: March 18, 2020 12:21 IST

अमिताभ बच्चन भी कोरोना वायरस के बढ़ते डर और कहर के बीच सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उनके हाथ पर ‘होम क्वॉरेंटाइंड’ की मुहर लगी हुई है। अभिनेता ने मंगलवार देर रात अपने हाथ की तस्वीर ट्वीट की जिसमें ‘घर में अपने आप को पृथक रखने’ की मुहर लगी हुई है।

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उनके हाथ पर ‘होम क्वॉरेंटाइंड’ की मुहर लगी हुई है। अभिनेता ने मंगलवार देर रात अपने हाथ की तस्वीर ट्वीट की जिसमें ‘घर में अपने आप को पृथक रखने’ की मुहर लगी हुई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टी 3473- मुंबई में मतदाता स्याही के साथ हाथों पर मुहर लगानी शुरू...सुरक्षित रहे, चौकस रहे, अगर संक्रमित पाए जाते हैं तो पृथक रहे।’’ बच्चन कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रियता से जागरूकता फैला रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक कविता लिखी थी और कविता पढ़ते हुए टि्वटर पर एक वीडियो भी डाला था। उन्होंने अपने आवास पर प्रशंसकों के साथ रविवार को होने वाली साप्ताहिक मुलाकात भी रद्द कर दी।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार ने भी सोमवार को कहा था कि कोरोना वायरस के फैलने के कारण किसी भी संक्रमण से बचने के एहतियाती कदम के तौर पर वह ‘‘पूरी तरह से पृथक’’ हैं। 97 वर्षीय अभिनेता ने टि्वटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। इस बीच, मुंबई महानगरपालिका ने घर में पृथक रखने पर ‘‘जागरूकता फैलाने’’ के लिए अपने टि्वटर हैंडल पर बच्चन का शुक्रिया अदा किया। भाषा गोला सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!