लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स की 'अभिनेत्री के ट्विटर अकाउंट' से हुआ विवादित पोस्ट, सामने आकर निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दी सफाई, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2022 09:49 IST

पल्लवी जोशी नाम के ट्विटर खाते से साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, एक फिल्म THE AJMER FILES भी बनेगी। जहां सिलसिलेवार हिन्दू लड़कियों का बलात्कार और हत्या की गई। नग्न तस्वीरें शहर में लगाई गई। सच सामने लाकर रहेंगे...

Open in App
ठळक मुद्देविवेक रंजन अग्निहोत्री ने बताया कि पल्लवी जोशी ट्विटर पर नहीं हैं ये फर्जी हैपल्लवी जोशी के फर्जी ट्विटर खाते से कई विवादित पोस्ट साझा किए गए हैंट्विटर खाते नए एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा गया है कि एक  एक फिल्म THE AJMER FILES भी बनेगी, जहां सिलसिलेवार हिन्दू लडकियों का बलात्कार और हत्या की गई

मुंबईः चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में जेएनयू ( JNU जिसे फिल्म में ANU के नाम से संबोधित किया गया है) की प्रोफेसर राधिका मेनन का किरदार निभानेवालीं पल्लवी जोशी के कथित ट्विटर खाते से एक विवादित पोस्ट साझा किया गया है जिसे लोगों द्वारा काफी साझा किया जा रहा है। पोस्ट को लेकर मचे हो-हल्ले के बाद द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक व पल्लवी जोशी के पति विवके रंजन अग्निहोत्री को सफाई देने सामने आना पड़ा।

पल्लवी जोशी नाम के ट्विटर खाते से साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, एक फिल्म THE AJMER FILES भी बनेगी। जहां सिलसिलेवार हिन्दू लड़कियों का बलात्कार और हत्या की गई। नग्न तस्वीरें शहर में लगाई गईं। सच सामने लाकर रहेंगे। कौन कौन साथ देगा?? इस पोस्ट के बाद लोगों ने विवेक रंजन को टैग करते हुए इसपर उनका जवाब जानना चाहा। लोगों ने फिल्ममेकर से पूछा है कि ये पोस्ट पल्लवी जोशी के अकाउंट से हुआ है, यह आईडी किसकी है?

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लोगों द्वारा बार-बार सवाल पूछे जाने के बाद सामने आकर सच्चाई बताई। फिल्ममेकर ने बताया कि पल्लवी जोशी के नाम से बना ये ट्विटर खाता फर्जी है। उन्होंने लिखा- सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, पल्लवी जोशी ट्विटर पर नहीं हैं। यदि आपके सामने कोई प्रतिरूपण आता है, तो कृपया रिपोर्ट करें। धन्यवाद।

गौरतसब है कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा फर्जी बताए गए इस ट्विटर खाते को 4134 लोगों ने फॉलो कर रखा है। वहीं यह खाता 35 लोगों को फॉलो करता है। इस खाते से कई और विवादित पोस्ट किए गए हैं। 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचारट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!