लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस-12: घर बाहर से बाहर हुई रोशमी-कृति की जोड़ी, निकलते ही शो को लेकर कही ये बातें

By भारती द्विवेदी | Updated: September 30, 2018 13:49 IST

Big-Boss 12 ' Weekend ka Vaar' with Salman Khan latest updates: नॉमिनेट हुई जोड़ी में रोशमी-कृति के अलावा रोमिल-निर्मल की जोड़ी और करनवीर बोहरा और दीपिका कक्कड़ शामिल हैं। 

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर: कलर्स चैनल पर चल रहे रियालिटी शो बिग-बॉस 12 को शुरु हुए दो  हफ्ते हो गए हैं। शनिवार (29 सितंबर) को घर से पहला एविक्शन हुआ है। वीकेएंड स्पेशल में सलमान खान ने रोशमी-कृति की जोड़ी को घर से बाहर आने का आदेश दिया है। इस हफ्ते रोशमी-कृति के साथ एक और कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन होगा। इस बार घर से बेघर होने के लिए तीन जोड़ी नॉमिनेट हुई थी। नॉमिनेट हुई जोड़ी में रोशमी-कृति के अलावा रोमिल-निर्मल की जोड़ी और करनवीर बोहरा और दीपिका कक्कड़ शामिल हैं। 

रोशमी-कृति ने बिग-बॉस के घर में कॉमनर के तौर पर एंट्री ली थी। दोनों को काफी स्ट्रांग कंटेस्टेंट मना गया था। इनदोनों की जोड़ी घर की पहली कैप्टन भी बनी थीं। घर से बाहर आने के बाद कृति और रोशमी ने मीडिया से बात की है। अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए रोशमी कहती हैं- 'बिग बॉस जैसे शो में जाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मैं बहुत कॉन्फिडेंट थी और मैंने नहीं सोचा था कि पहले हफ्ते में ही आउट हो जाऊंगी। हालांकि मेरे लिए ये यादगार पल था। भले ही मैं शो से जा रही हूं लेकिन मेरे पास बहुत सारी यादें हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे याद रखेंगे। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।'

वहीं कृति वर्मा ने भी अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा- 'ये अनुभव जिंदगी भर के लिए था। मैं बिग बॉस को हमेशा याद रखूंगी। हालांकि मैं थोड़ी निराश हूं कि दूसरे हफ्ते में ही आउट हो गई। लेकिन मैं ये सब बहुत याद करूंगी। बिग बॉस मेरे लिए अच्छी यादों की तरह था। बाकी कंटेस्टेंट को मैं शुभकामनाएं देना चाहूंगी।'

टॅग्स :बिग बॉस 12सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?