लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करते नजर आ सकते हैं सलमान खान, एक्टर को मनाने के लिए हर दांव खेल रही है कांग्रेस!

By भाषा | Updated: March 20, 2019 15:29 IST

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया, हमारे नेता सलमान खान से इंदौर में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की पहले ही बातचीत कर चुके हैं।

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में अपने प्रत्याशी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार में उतारने की कोशिश कर रही है, ताकि भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर 30 साल बाद जीत दर्ज किया जा सके।

सलमान का जन्म इंदौर के पलासिया इलाके में 1965 में हुआ था और मुंबई में शिफ्ट होने से पहले उन्होंने इंदौर शहर में अपने बचपन का काफी समय गुजारा है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया, ‘‘हमारे नेता सलमान खान से इंदौर में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की पहले ही बातचीत कर चुके हैं।’’ हालांकि, सलमान के प्रवक्ता ने इस मामले में प्रतिक्रिया करने से मना कर दिया।

चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘सलमान खान ने इंदौर में अपना बचपन विताया है। उनके पिता वहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थे।’’ उन्होंने कहा कि सलमान अपनी सभाओं में भारी भीड़ जुटाने वाले व्यक्ति हैं। कांग्रेस के चुनाव प्रचार में उनका योगदान शहर में पार्टी की तकदीर बदलने में सहायक होगा।’’ कांग्रेस ने वर्ष 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में इंदौर सीट जीती थी। तब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में कांग्रेस की लहर थी, जिसके चलते इंदौर से पार्टी के दिग्गज नेता प्रकाश चंद्र सेठी जीते थे।

इस सीट पर पिछले 30 साल से भाजपा का कब्जा है। इस सीट को भाजपा ने 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से छीनी थी और तब से लेकर अब तक इस सीट पर आठ बार चुनाव हुए हैं और आठों बार भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को धूल चटाया है। यह सीट भाजपा का गढ़ कहलाती है।

इससे पहले सलमान इंदौर नगर निगम के लिए कांग्रेस के महापौर के उम्मीदवार पंकज संघवी के लिए भी 2009 में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी संघवी जीत नहीं पाये थे। उस वक्त भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने उन्हें हराया था।मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतदान चार चरणों में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई एवं 19 मई को होंगे। इंदौर में 19 मई को चौथे चरण में मतदान होना है।

टॅग्स :सलमान खानलोकसभा चुनावमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?