लाइव न्यूज़ :

अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस होने की शिकायत दर्ज, 27 जनवरी को पेशी का आदेश

By भाषा | Updated: November 29, 2019 17:27 IST

अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने इंदौर की एक युवती से फिल्म प्रोडेक्शन के नाम पर 10 लाख रुपए लिए थे और फिर जो चेक उन्होंने दिया वह बाउंस हो गया है

Open in App
ठळक मुद्देअमीषा पटेल के खिलाफ 10 लाख रुपये का चेक बाउंस होने की शिकायत दर्ज की हैइसके अलावा 43 वर्षीय अभिनेत्री को अगले साल 27 जनवरी को अदालत के सामने पेश होने को कहा है।

 जिला अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ 10 लाख रुपये का चेक बाउंस होने की शिकायत दर्ज की है। इसके अलावा 43 वर्षीय अभिनेत्री को अगले साल 27 जनवरी को अदालत के सामने पेश होने को कहा है।

इंदौर निवासी शिकायतकर्ता निशा छीपा (30) के वकील दुर्गेश शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) मनीष भट्ट ने अमीषा के खिलाफ उनकी मुवक्किल की शिकायत को बुधवार को दर्ज किया। यह शिकायत परक्राम्य लिखत अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट) की धारा 138 के तहत दायर की गयी है।

उन्होंने बताया कि जेएमएफसी ने बुधवार को शिकायत पर सुनवाई करते हुए समन जारी कर अमीषा को आगामी 27 जनवरी को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया है। शर्मा के मुताबिक निशा पेशे से कारोबारी हैं और अमीषा की परिचित हैं।

अभिनेत्री ने फिल्म प्रोडक्शन के लिये रकम की आवश्यकता का जिक्र कर उनकी मुवक्किल से 10 लाख रुपये कथित तौर पर उधार लिये थे। उन्होंने कहा, "उधारी की अदायगी के लिये अमीषा ने मेरी मुवक्किल के नाम 10 लाख रुपये का चेक जारी किया था। यह चेक बैंक में जमा कराये जाने पर बाउंस हो गया, क्योंकि फिल्म अभिनेत्री के खाते में पर्याप्त रकम नहीं थी।" अमीषा ने वर्ष 2000 में राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म "कहो ना...प्यार है" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?