लाइव न्यूज़ :

AIB फेम कॉमेडियन उत्सव पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, नाबालिगों को भेजे अश्लील मैसेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 5, 2018 12:35 IST

AIB कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर यौन उत्पीड़न का आरोप, नाबालिग लड़कियों को भेजे थे अश्लील मैसेज और तस्वीरें।

Open in App

मुंबई, 5 अक्टूबर:  कॉमेडियन और एआईबी में नजर आ चुके उत्सव चक्रवर्ती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उत्सव महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को अश्लील मैसेज व तस्वीर भेजते थे। 

एक राइटर-कॉमेडियन ने गुरुवार को इस बात का खुलासा किया है। ट्विटर थ्रेड के जरिए राइटर ने बताया कि कई सारी लड़कियों ने एक जैसी कहानी बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के जरिए उत्सव उनको अभद्र मैसेज  और फोटो भेजता है इतना ही नहीं वह उनसे उनकी न्यूड फोटो की भी मांग करता है। वहीं, मुंबई पुलिस ने सभी ट्वीट्स को देखकर कहा है कि जल्द ही इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।

 शिकायत करने वाली राइटर का कहना है रि इस बात की शिकायत उन्होंने फेमिनिस्ट कॉमिक पर्सन को की थी, लेकिन इसके बाद भी किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया था। वहीं, उत्सव ने खुद पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।

 उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि जिन्हें भी मैं जानता था सभी मेरे खिलाफ हो गए हैं। इसके लिए मैं उन्हें दोष नहीं दूंगा, लेकिन कहानी जो बताई जा रही है उससे जलिट है। इस चीजों में धैर्य की जरूरत है एक अविश्वसनीय कहानी चाहिए जो कि मैं दूंगा। मैंने कभी कोई अश्लील तस्वीर नहीं भेजी। हांलाकि उनकी इस सफाई को फिलहाल मान्य नहीं माना जा रहा है।

 वहीं, दूसरी तरफ एआईबी ने भी उत्सव की हरकत की कड़ी  निंदा की है। एआईबी के द्वारा ट्वीट करके कहा गया है कि हम उत्सव के इस व्यवहार की निंदा करते हैं। हमने अपने यहां महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल क्रिएट किया है। एआईबी के इस कहानी का हिस्सा होने के लिए हमें खेद है, जांच खत्म होने तक हम उन सभी वीडियोज को हटा रहे हैं जो उत्सव के साथ किए गए हैं। उत्सव के इस व्यवहार के खिलाफ कई कॉमेडियन ने मोर्चा खोला है।इनमें वरूण ग्रोवर, कनीज सुर्का, अदिति मित्तल शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस पुलिस ने इस मामले में अभी तक उत्सव से कोई बातचीत नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस जांच करके उत्सव से पूछताछ कर सकती है।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?