लाइव न्यूज़ :

हास्य कलाकार पांडु का कोविड-19 संक्रमण से निधन, 500 से अधिक फिल्मों में किया था अभिनय

By भाषा | Updated: May 6, 2021 14:52 IST

हास्य भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय अभिनेता पाण्डु ने 500 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था। वह सिनेमा और टेलीविजन दोनों माध्यमों में काफी लोकप्रिय थे।

Open in App

चेन्नई: अपनी विशिष्ट भाव-भंगिमा और मुखमुद्रा के लिए मशहूर, तमिलनाडु के हास्य कलाकार पांडु का बृहस्पतिवार को कोविड-19 के संक्रमण से निधन हो गया। उनके परिवार ने इस बारे में बताया।

पांडु के बेटे पिंटू ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी नाड़ी की गति अचानक कम हो गयी और बृहस्पतिवार को सुबह उनका निधन हो गया।’’

पांडु के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। उनकी पत्नी का भी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार चल रहा है।

करीब चार दशक के अपने कॅरियर में पांडु ने 500 से अधिक फिल्मों में हास्य किरदार निभाया है। उन्होंने मुख्यत: तमिल फिल्मों में काम किया है। 1980 के दशक के अंत में दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक ‘पट्टू पीतांबरम’ से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी। उनकी पहली फिल्म 1980 के दशक के शुरू में आयी ‘कराई एल्लम शेनबागपू’ थी।

द्रमुक और अन्नाद्रमुक ने पांडु के निधन पर शोक जताया है। द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि पांडु एक उत्कृष्ट हास्य कलाकार के अलावा एक ऐसे कलाकार थे जिन्हें इस विषय में महारत हासिल थी और उन्होंने हास्य की विधा में एक विशेष शैली इजाद की थी। पांडु का निधन फिल्म उद्योग के साथ चित्रकारी एवं पेंटिंग की दुनिया के लिए भारी क्षति है।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी ने पांडु की अभिनय शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन उनसे परिचित थे। उन्होंने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :तमिलनाडुबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!