लाइव न्यूज़ :

YouTuber Devraj Patel: सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर पटेल की मौत, सीएम भूपेश बघेल ने कहा- ‘हम सबको हंसाने वाले हमारे बीच से चले गए’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 22:03 IST

YouTuber Devraj Patel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटेल के निधन पर दुख जताया और कहा कि ‘‘हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए।’’

Open in App
ठळक मुद्दे8.80 करोड़ से अधिक बार देखा गया है।चैनल के चार लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।यूट्यूब चैनल का नाम 'दिल से बुरा लगता है' है।

YouTuber Devraj Patel: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पटेल के यूट्यूब चैनल का नाम 'दिल से बुरा लगता है' है। चैनल के चार लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उसे 8.80 करोड़ से अधिक बार देखा गया है।

पटेल को मजाकिया अंदाज और मजेदार वीडियो के लिए पसंद किया जाता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटेल के निधन पर दुख जताया और कहा कि ‘‘हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए।’’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के लाभांडी इलाके में आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक ट्रक ने पटेल के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस घटना में मोटरसाइकिल के पीछे बैठा पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि पटेल वीडियो बनाने के लिए 'नया रायपुर' गया था। जब वह शहर के अवंती विहार कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में लौट रहा था तभी ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल चालक सुरक्षित बच गया और उसने एम्बुलेंस को फोन किया।

बाद में पटेल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ''दिल से बुरा लगता है, से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है।

ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम् शांति:।'' राज्य के महासमुंद जिले के निवासी पटेल ने प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बाम के साथ कॉमेडी वेब सीरीज ढिंढोरा में काम किया था। पटेल ने 2021 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके सरकारी आवास पर एक वीडियो शूट किया था जिसमें उन्होंने कहा था, ''छत्तीसगढ़ में केवल दो व्यक्ति प्रसिद्ध हैं। मैं और हमारा 'कका' (राज्य में बघेल को कका कहा जाता है जिसका मतलब चाचा होता है)''

टॅग्स :छत्तीसगढ़सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?