लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के शो Lock Upp में अभिनेता-कॉमेडियन वीर दास लेंगे एंट्री, 72 दिनों तक जेल में रहेंगे 16 प्रतिभागी

By अनिल शर्मा | Updated: February 8, 2022 09:18 IST

कंगना रनौत के शो लॉक अप ( Lock Upp) में कुल 16 कंटेस्टेंट होंगे जो 72 दिनों तक जेल में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि वीर दास भी इस शो से जुड़ने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना के शो लॉक अप में 16 प्रतिभागी हिस्सा लेंगेयह शो ह 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होगाएक रिपोर्ट के मुताबिक शो में कॉमेडियन वीर दास भी नजर आएंगे

मुंबईः अक्सर अपने स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए विवादों में रहनेवाले अभिनेता-कॉमेडियन वीर दास अभिनेत्री कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप ( Lock Upp) में नजर आएंगे। ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। वीर दास इस शो में बतौर प्रतिभागी एंट्री लेनेवाले हैं। 

फ्रीप्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत लॉक अप के साथ ओटीटी में कदम रखने जा रही हैं। शो पूरी तरह से तैयार है। इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं जिसमें कंगना बतौर मेजबान नजर आएंगी। 

शो में कुल 16 कंटेस्टेंट होंगे जो 72 दिनों तक जेल में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि वीर दास भी इस शो से जुड़ने जा रहे हैं। वह इसमें प्रतिभागी बनकर प्रवेश करने जा रहे हैं।  यह किसी गैर-फिक्शन शो में उनकी पहली उपस्थिति होने जा रही है।

गौरतलब है कंगना रनौत ने वीर दास को उनको एक कविता के लिए लताड़ लगाई थी। नवंबर में अमेरिका के वाशिंगट डीसी में वीर दास ने टू नेशन कविता पढ़ी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं उस भारत से आता हूं जहां दिन में लड़कियों को पूजा जाता है.. और रात म को उनका गैंगरेप होता है। तब वीर दास की काफी आलोचना हुई थी। कंगना ने वीर दास को अपराधी बताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। 

शो के लॉन्च इवेंट में, एकता ने साझा किया कि दर्शकों को इस रियलिटी शो में अदम्य उत्साह और असीम ऊर्जा का तमाशा देखने को मिलेगा। यह 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होगा।

 

टॅग्स :कंगना रनौतवीर दासहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!