लाइव न्यूज़ :

सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए जाने-माने सिनेमेटोग्राफर नदीम खान, ICU में हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 7, 2020 17:43 IST

हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार और पटकथा लेखक राही मासूम रजा के बेटे नदीम को सोमवार को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

Open in App
ठळक मुद्देनदीम सीढियों से गिर गए थे जिससे उनके सिर, कंधे और सीने में चोट आई ।मंगलवार को नदीम के दिमाग का आपरेशन किया गया ।

गिरने के बाद चोटिल हुए मशहूर सिनेमेटोग्राफर नदीम खान के मस्तिष्क के आपरेशन के बाद भी हालत गंभीर बनी हुई है । उनकी पत्नी पार्वती ने यह जानकारी दी । हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार और पटकथा लेखक राही मासूम रजा के बेटे नदीम को सोमवार को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।वह सीढियों से गिर गए थे जिससे उनके सिर, कंधे और सीने में चोट आई ।

मंगलवार को उनके दिमाग का आपरेशन किया गया । पार्वती ने बताया ,‘‘ वह आईसीसीयू में है और वेंटिलेटर पर है ।अभी भी वह अचेत हैं । डॉक्टर उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं ।अभी वह होश में नहीं हैं ।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से बने मौजूदा हालात के कारण नदीम के उपचार में विलंब हुआ ।

उन्होंने कहा ,‘‘जब हम आये तो चोट इतनी गंभीर नहीं थी लेकिन बाद में यह बिगड़ गई । डॉक्टर कोरोना वायरस जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे थे । उन्होंने इन्हें कोविड - 19 आईसीयू में संदिग्धों के साथ रखा ।’’ पार्वती ने कहा ,‘‘ वह दो महीने से घर में बंद थे और किसी से मिले भी नहीं ।

उनका टेस्ट जल्दी करके आपात सर्जरी की जा सकती थी लेकिन उन्होंने पूरी प्रक्रिया में विलंब कर दिया ।’’ उन्होंने कहा कि वह अस्पताल पर ऊंगली नहीं उठा रही लेकिन कोरोना वायरस से इतर आपात मरीजों को भी जल्दी देखा जाना चाहिये । 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम