लाइव न्यूज़ :

फिल्मों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए महाराष्ट्र सरकार से मदद की अपील, गिनाईं मजबूरियां

By भाषा | Updated: April 15, 2020 20:40 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने 16000 मजदूरों के बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बावजूद मौजूदा स्थिति में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों की मदद की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईसीडब्ल्यूए ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह प्रत्येक कर्मी के परिवार को 5,000 रुपये प्रति महीना और जरूरी सामान मुहैया कराएं। कुछ दिन पहले बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने अपना वादा निभाते हुए दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए थे।

ठाणे, 15 अप्रैल (भाषा) ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अपने उन श्रमिकों के लिए वित्तीय सहायता की मांग की है जो लॉकडाउन (बंद) की वजह से अपनी आजीविका खो चुके हैं। एक पत्र में एआईसीडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेश एस गुप्ता ने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग दो लाख करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करता है, लेकिन मौजूदा स्थिति में बड़ी संख्या में दिहाड़ी श्रमिकों को खाना मुहैया नहीं करा पा रहा है।

उन्होंने कहा कि बहुत ही कम कलाकार और निर्देशक हैं जो ऐसे कर्मियों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए है, लेकिन यह मदद नाकाफी है क्योंकि ऐसे लोगों की संख्या लाखों में हैं। एआईसीडब्ल्यूए ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह प्रत्येक कर्मी के परिवार को 5,000 रुपये प्रति महीना और जरूरी सामान मुहैया कराएं। 

वहीं कुछ दिन पहले बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने अपना वादा निभाते हुए दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने 16000 मजदूरों के बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बावजूद मौजूदा स्थिति में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरों की मदद की जरूरत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच