लाइव न्यूज़ :

coronavirus की वजह से फैंस को मिली एक और बुरी खबर, हॉलीवुड फिल्म Extraction का वर्ल्ड टूर कैंसिल

By भाषा | Updated: March 9, 2020 18:35 IST

Open in App
ठळक मुद्दे पहले एक्सट्रैक्शन का नाम ढाका रखा गया था, हालांकि बाद में इसे बदल दिया गया।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए ऐसे सभी कार्यक्रमों को स्थगित करने या रद्द करने की सलाह दी जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटें।

क्रिस हेम्सवर्थ अभिनीत एक्शन ड्रामा फिल्म “एक्सट्रैक्शन” का विश्व टूर कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते रद्द कर दिया गया है। इसमें दो दिन का भारत दौरा भी शामिल था। निर्देशक सैम हारग्रेव के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘‘थोर” स्टार 16 मार्च को देश पहुंचने वाले थे। नेटफ्लिक्स के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, “फिल्म में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य और जारी यात्रा परामर्श को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।” 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए ऐसे सभी कार्यक्रमों को स्थगित करने या रद्द करने की सलाह दी जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटें। विश्व भर में प्रकोप के चलते फिल्म उत्सवों और संगीत कार्यक्रमों समेत बड़े आयोजनों को रद्द कर दिया गया है। जेम्स बॉन्ड की बहुप्रतीक्षित फिल्म “नो टाइम टू डाय” की रिलीज भी सात महीने तक टाल दी गई। 

पहले एक्सट्रैक्शन का नाम ढाका रखा गया था, हालांकि बाद में इसे बदल दिया गया। फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए क्रिस हेम्सवर्थ 16 मार्च को भारत भी आने वाले था। क्रिस इस फिल्म की शूटिंग के लिए साल 2018 में भारत भी आ चुके हैं। एक्सट्रैक्शन 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!