लाइव न्यूज़ :

सरोज खान से कम नहीं इन कोरियोग्राफर्स की लव स्टोरी, आज भी दूर-दूर तक होते हैं चर्चे

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2020 17:37 IST

आमतौर पर फैंस अपने पसंदीदा स्टार्सकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। मगर कोरियोग्राफर्स की लव लाइफ की बात करें तो इनके चर्चे भी दूर-दूर तक हुए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं प्रभू देवाकिसी फिल्मी कहानी से कम नहीं फराह खान और शिरीष कुंदर की लव स्टोरी

आज के दौर में कोरियोग्राफर्स कही से भी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से कम नहीं होते। जितनी फैन फोलोइंग स्टार्स की होती है, उतने ही मशहूर कोरियोग्राफर्स भी होते हैं। इसलिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही कोरियोग्राफर्स के बारे में जिनकी प्रेम कहानी की चर्चा दूर-दूर तक हुई। 

सरोज खान

सरोज खान का नाम पहले निर्मला था लेकिन इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। कोरियोग्राफर बी। सोहनलाल से नृत्य सीखते हुए 13 साल की उम्र में ही खान ने उनसे शादी कर ली थी। उस समय सोहनलाल की उम्र 41 वर्ष थी और उनकी यह दूसरी शादी थी। दोनों के बीच तकरीबन 28 साल का अंतर था, लेकिन इसके बाद ही दोनों ने शादी रचाई। यही नहीं, शादी के एक साल बाद ही सरोज ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। बताया जाता है कि जब सरोज ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, तब सोहनलाल ने उसे अपना नाम देने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी दूरियां पैदा हो गई थीं।

प्रभू देवा

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

प्रभू देवा की लव स्टोरी के चर्चे भी दूर-दूर तक हुए। उन्होंने किसी समय में साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। बता दें, प्रभू ने लव मैरिज की थी। मगर बाद में उनकी और नयनतारा के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं, जिसके कारण उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। हालांकि, नयनतारा प्रभू देवा राहें अलग क्यों हो गईं, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

फराह खान

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

कोरियोग्राफर से प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बनीं फराह खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने काम को लेकर वो अक्सर ही सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। मगर फराह किसी समय में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई थीं। दरअसल, फराह और शिरीष कुंदर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों में आठ साल का फासला है। जी हां, फराह शिरीष से आठ साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों के बाच कभी भी उनके धर्म और उम्र ने बाधा पैदा नहीं की। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

फराह और शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के दौरान हुई थी। इस फिल्म के जरिए फराह बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रही थीं, जबकि इसी फिल्म में शिरीष एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। शूटिंग के दौरान शिरीष और फराह में अक्सर लड़ाई होती थी। मगर ये दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई। फिर एक दिन शिरीष ने फराह को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे फराह ठुकरा भी नहीं पाईं।

टॅग्स :सरोज खानप्रभु देवाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!