लाइव न्यूज़ :

Chhichhore Box Office Collection Day 1: सुशांत और श्रद्धा की 'छिछोरे' ने जीता लोगों का दिल, जानें पहले दिन का कलेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: September 7, 2019 08:55 IST

Chhichhore Box Office Collection Day 1: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म में हर चीज को बहुत ही खुबसूरती के साथ पेश किया गया है। दोस्ती यारी के मजे के साथ खेल खूद सब फिल्म में देखने को मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देChhichhore फिल्म बड़े पर्दे पर 6 सितंबर को रिलीज हो गई है।Chhichhore फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म 'छिछोरे' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। दोस्ती और कॉलेज लाइफ की मस्ती पर बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल जीत लिया। ना सिर्फ फिल्म के रिव्यू अच्छे आए हैं बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर ली है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो पहले दिन 'छिछोरे' फिल्म पहले दिन 6.5 से 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। सिर्फ यही नहीं शनिवार को फिल्म के कलेक्शन के और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है। दोस्तों की ये कहानी बॉक्स ऑफिस पर क्या रंग जमाती है ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

नितेश ने फिल्म में हर चीज को बहुत की खुबसूरती के साथ पेश किया है। दोस्ती यारी के मजे के साथ खेल खूद सब फिल्म में देखने को मिलेगा। एक बार फिर अपने डायरेक्शन से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। फिल्म की अहम बात है कि ये आम जिंदगी के दोस्ती से कन्टेक्स आसानी से कर लेती है। 

छिछोरे फिल्म की कहानी

फिल्म में 7 दोस्तों की कहानी को पेश किया गया है जो एक दूसरे के लिए सब कुछ हैं। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में भी ले जाती है, जो जवानी से कॉलेज के दिनों से शुरू होती है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान अनिरुद्ध, माया, सेक्सा (वरुण शर्मा), एसिड (नवीन पोलिशेट्टी), मम्मी (तुषार पांडे), बेवड़ा (साराह शुक्ला), और डेरेक (ताहिर राज भसीन) दोस्तों की ये कहानी आपको आपके कॉलेज के दिनों की याद जरूर दिला देंगे। 

एक्टिंग

फिल्म मे सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर ने हमेशा की तरह से अपने रोल के साथ न्याय किया है। दोनों ने बहुत ही शानदार अभिनय को पेश किया है। वरुण शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने भी अच्छी एक्टिंग पेश की है। लेकिन इनके अलावा ताहिर राज भसीन, प्रतीक बब्बर, नवीन पोलिशेट्टी, तुषार पांडे, साराह शुक्ला समेत सभी कलाकारों ने बेहतरीन अदाकारी की है। कुल मिलाकर हर कोई अपनी जगह फिट बैठा है।

निर्देशन

'दंगल' जैसी फिल्म बनाने के बाद नितेश ने एक बार फिर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी है फिल्म का निर्देशन। नितेश तिवारी की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। फिल्म का हर एक पार्ट बहुत ही खुबसूरती के साथ बुना गया है। कोई भी पार्ट बोर या ऊबाई के नजरिए से नितेश ने फैंस के सामने पेश नहीं किया है। 

टॅग्स :छिछोरे फिल्मसुशांत सिंह राजपूतश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?