लाइव न्यूज़ :

ईद के मौके पर अमेरिका रह कर भी शेफ विकास खन्ना ने 2 लाख जरूरतमंद को बांटा राशन का सामान, हो रही है तारीफ

By प्रिया कुमारी | Updated: May 25, 2020 15:35 IST

अपने नेक काम के कारण दिनों शेफ विकास खन्ना सोशल मीडिया पर सुर्खियों पर छाए हैं। ईद के खास मौके पर फेमस शेफ विकस खन्ना ने 2 लाख लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया। जिसकी बहुत तारीफ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे ईद के खास मौके पर फेमस शेफ विकस ने 2 लाख लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया।इन दिनों शेफ विकास अपने नेक काम को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों पर छाए हैं।

रविवार को पूरी दुनिया में ईद का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए फेमस शेफ विकस खन्ना ने 2 लाख लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया। इन दिनों शेफ विकास खन्ना अपने नेक काम को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों पर छाए हैं। हर तरफ विकास खन्ना की वाह वाही हो रही है। हालांकि कई ऐसे सीतारें है जो लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद कर रहे हैं। उन स्टार में से एक शेफ विकास भी हैं। जबकि विकास इस वक्त अमेरिका में हैं लेकिन फिर भी दूर रहते हुए भी उन्होंने ये काम किया। 

मीलों दूर होकर भी भारत में लोगों की मदद कर अपने ईद की खूशियों को दोगुना कर दिया। उन्होंने जरुरतमंद लोगों को राशन और जरूरी सामान मुहैया कराया इस नेक काम करने के बाद लोग विकास को दुआएं दे रहे हैं। विकास ने ट्वीट कर बताया कि वह दुनिया का सबसे बड़ा ईद फेस्ट मुंबई में 2 लाख लोगों को खाना बांटा गया। रिपोर्ट की अगर माने तो  विकास ने इसके अलावा 75 शहरों में 4 मिलियन ड्राई राशन बांटे हैं और लोग उनके इस काम की तारीफें करते थक नहीं रहे।

इस राशन में 1 लाख किलो राशन, फ्रेस और ड्राई फल, मसाले, किचन के, सामान, चाय मीठा, जूस आदि शामिल थे। विकास ने पीटीआई से बात करते हुए बताया था कि मुंबई में हाजी अली दरगाह से उठाकर मोहम्मद असली रोड, धारावी, माहिम, दरगाह के इलाके में बांटे जाएंगे। इस नेक कार्य में 200 वॉलंटियर्स शामिल हुए और उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग केन नियमों का पालन करते हुए इस शानदार काम को किया। 

बता दें देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 3041 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों का आंकड़ा 50000 के पार हो गया।केवल मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या 30542 हो गई है, पिछले 24 घंटे में यहां 1725 नए मामले सामने आए हैं जबकि 39 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!