लाइव न्यूज़ :

कन्नड़ फिल्म जगत पर भी ड्रग्स का साया, एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी के घर CBI का छापा

By भाषा | Updated: September 4, 2020 10:46 IST

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री (Kannada Film Industry) में भी ऐक्टर्स का ड्रग कनेक्शन (Drug Connection) सामने आया है। ​ड्रग से जुड़े एक केस में केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने शुक्रवार सुबह-सुबह कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi) के बेंगलुरु स्थित घर पर छापा मारा है।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐक्टर्स का ड्रग कनेक्शन आया सामने, अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के घर पड़ा छापासीसीबी ने अभिनेत्री को तलब किया था, रागिनी ने CCB के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार तक का समय मांगा था

कन्नड़ फिल्म उद्योग के कलाकारों और गायकों द्वारा मादक पदार्थ के कथित सेवन और कारोबार की जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा ने अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के आवास पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘सीसीबी ने अदालत से इस संबंध में तलाश वारंट हासिल किया।’’ पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीबी का एक दल सुबह छह बजे द्विवेदी के आवास पर पहुंचा।

सीसीबी ने बुधवार को अभिनेत्री को नोटिस जारी करके पेश होने को कहा था लेकिन द्विवेदी ने वकीलों की एक टीम भेजकर सोमवार तक का समय मांगा था। पुलिस ने इसके बाद अभिनेत्री को निर्देश दिया था कि वह शुक्रवार को उनके समक्ष उपस्थित हो जाएं। सीसीबी के सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री सुबह 10 बजे अधिकारियों के समक्ष पेश होंगी।

इसी बीच पुलिस ने बताया कि उन्होंने रवि नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी कन्नड़ फिल्म उद्योग में काफी पैठ है। रवि को मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार किया गया है और एक अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर कन्नड़ फिल्म उद्योग (कन्नड़ फिल्म उद्योग को ‘सैंडलवुड’ भी कहा जाता है) के गायकों और कलाकारों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने का आरोप है।

जिसके बाद सीसीबी ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी थी। फिल्मनिर्माता और पत्रकार इंद्रजीत लंकेश ने सैंडलवुड में मादक पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर सीसीबी के पास अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि यहां के फिल्म उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थ से जुड़े कारोबार में शामिल हैं। द्विवेदी का जन्म बेंगलुरु में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से सैंडलवुड में आईं थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस