लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने जीएसटी के सहायक आयुक्त दीपक पंडित के खिलाफ मामला दर्ज किया, बॉलीवुड फिल्म मेकर से परिवारिक कनेक्शन

By भाषा | Updated: February 28, 2020 17:16 IST

सीबीआई ने बताया कि पंडित ने 1985 में मुंबई में सीमा शुल्क विभाग में बतौर लिपिक अपने करियर की शुरूआत की थी और 2014 में पदोन्नत होकर सहायक आयुक्त बन गये और वर्तमान में भुवनेश्वर में तैनात हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देदीपक पंडित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के सिलसिले में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। अशोक पंडित ने 2018 में एक ट्वीट कर दीपक को अपना ‘‘छोटा भाई’’ बताया था

 केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त दीपक पंडित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के सिलसिले में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। पंडित के पास तकरीबन चार करोड़ की संपत्ति है जो उनके ज्ञात आय के स्रोत से 376 गुणा अधिक है । केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से दायर प्राथमिकी में कहा गया है कि पंडित ने अपने पद का दुरूपयोग किया और यह संपत्ति अर्जित करने के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त रहे ।

पंडित, प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती अशोक पंडित के निकट संबंधी हैं। अशोक पंडित ने 2018 में एक ट्वीट कर दीपक को अपना ‘‘छोटा भाई’’ बताया था । जांच एजेंसी ने दीपक पंडित, उनकी पत्नी आरूषि एवं उनके दो बेटों आशुतोष एवं दिव्यांश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने बताया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पंडित और उनके परिवार के सात ठिकानों पर गुरूवार को छापेमारी की जो देर शाम तक जारी रही ।

इन ठिकानों में से छह मुंबई में जबकि एक भुवनेश्वर में स्थित है । सीबीआई ने बताया कि पंडित ने 1985 में मुंबई में सीमा शुल्क विभाग में बतौर लिपिक अपने करियर की शुरूआत की थी और 2014 में पदोन्नत होकर सहायक आयुक्त बन गये और वर्तमान में भुवनेश्वर में तैनात हैं ।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?