लाइव न्यूज़ :

चीन में दोबारा शुरू हुई चमगादड़ और पैंगोलिन की बिक्री तो भड़के बॉलीवुड एक्टर, बोले- हम नहीं सुधरेंगे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2020 11:45 IST

जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे चीन में एक बार फिर से चमगादड़, पैंगोलिन और कुत्ते बेचे जा रहे हैं।सोशल मीडिया चीन की इस बात के लिए काफी आलोचना की जा रही है

कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ और दुनिया भर के देशों में फैल गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से आज हर कोई घर में बंद होने पर मजबूर है और 48 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चीन में अब जिंदगी पटरी पर लौटते दिख रही है। चीन में दोबारा से वेट मार्केट (wet markets ) खोल दिए गए हैं।  

चीन में एक बार फिर से चमगादड़, पैंगोलिन और कुत्ते बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा सी-फूड भी बेचे जाते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया चीन की इस बात के लिए काफी आलोचना की जा रही है। इसी लिस्ट में शामिल हैं एक्टर जावेद जाफरी।

जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। ऐसे में  अपने ट्वीट में जावेद जाफरी ने चीन में चमगादड़ों की दोबारा बिक्री होने पर रिएक्शन दिया और कहा कि हम नहीं सुधरेंगे।

जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने अपने ट्वीट के जरिए चीन (China) में इन बाजारों को दोबारा खोलने की बात पर गुस्सा जताया है, उन्होंने लिखा, हम नहीं सुधरेंगे। इसके साथ गुस्से वाली इमोजी भी एक्टर ने शेयर की। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि एक्टर चीन की बिक्री से काफी नाराज हैं। एनडीटीवी के मुताबिक वाशिंगटन एग्जामिनर ने "ए मेल ऑन संडे" के एक संवाददाता के हवाले से कहा, "बाजार ठीक उसी तरह से चल रहा है, जैसे कि कोरोनो वायरस के प्रकोप से पहले चल रहे थे। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीन के हुबेई प्रांत के रहने वाला एक 55 वर्षीय व्यक्ति ऐसे ही मार्केट की वजह से पहली बार इस वायरस की चपेट में आया था। चीन के वुहान में हुआन सीफूड मार्केट को कोरोनो वायरस का केंद्र माना जाता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच