लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पॉश इलाके में सांसद के घर कैश और जूलरी की हुई चोरी, केस हुआ दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2018 13:46 IST

राजधानी दिल्ली लोगों के रहने के लिए असुरक्षित कही जा चुकी है। हाल ही में यहां एक और घटना सामने आई है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 मई:  राजधानी दिल्ली लोगों के रहने के लिए असुरक्षित कही जा चुकी है। हाल ही में यहां एक और घटना सामने आई है। खबर के अनुसार सबसे पॉश इलाके लुटियन्स जोन में भी घर सुरक्षित नहीं हैं। 

तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी राय के सरकारी घर से चोरी की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है सासंक के घर से चोरों ने नकदी और गहने उड़ा दिए। इस मामले पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। ये घटना उस समय हुई जब सांसद और उनका नौकर घर में उपस्थित नहीं रहे। 

आज सुबह से जब सासंद का नौकर पहुंचा तो उसे घर अस्त व्यस्त मिला पूरे घर में सामान बिखरा मिला। जिसके बाद नौकर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सांसद के सरकारी आवास में चोरी की जांच की। पुलिस के मुताबिक सांसद के घर चोर खिड़की  से घुसे थे और उन्होंने आलमारी तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी हुए हैं। 

पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के संबंध में नौकर से भी पूछताछ हुई।  ये चोरी दिल्ली के  वीवीआइपी एरिया में हुई है। दिल्ली में कमिश्नर सिस्टम लागू है, फिर भी संवेदनशील इलाकों में चोरी और चेन स्नेचिंग आदि आपराधिक घटनाएं लगातार हो रहीं हैं।

टॅग्स :टीएमसीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा