लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के कारण पुराने शोज से दूरदर्शन की हो रही जमकर कमाई, एक्ट्रेस ने कहा- प्रॉफिट में हिस्सा दो

By अमित कुमार | Updated: April 23, 2020 19:18 IST

दूरदर्शन पर दोबारा रिलीज हुए शोज को लेकर कुछ एक्टर्स प्रोड्यूसर्स से रॉयल्टी की मांग कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से पुराने शो की टीआरपी लगातार बढ़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'बुनियाद' में अहम रोल निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने डेक्कन हेराल्ड से बातचीत करते हुए अपने विचार पेश किए। दूरदर्शन पर 80s और 90s के कई पुराने शोज एक बार फिर से शुरू किया गया है।

किसी भी फिल्म या टीवी सीरियल के हिट होने के पीछे उसकी पूरी टीम की मेहनत होती है। कलकारों से लेकर टेक्नीशियंस तक एक प्रोग्राम को बनाने में अपना योगदान देते हैं। शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि कोई सीरियल के सभी एपिसोड को दोबारा लगातार दर्शकों से उसी तरह का प्यार मिले। लेकिन लॉकडाउन में ऐसा ही कुछ हो रहा है दूरदर्शन के साथ।

दूरदर्शन पर 80s और 90s के कई पुराने शोज एक बार फिर से शुरू किया गया है। लॉकडाउन के कारण देश की जनता से इन सभी धारावाहिकों को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इतना ही नहीं अबतक टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़कर भी ये शोज सबसे आगे निकल गए हैं। रामानंद सागर का 'रामायण' से लेकर बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के 'चाणक्य' से चैनल जमकर टीआरपी बटोर रहा है। 

दूरदर्शन के टीवी सीरियल 'बुनियाद' में अहम रोल निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने डेक्कन हेराल्ड से बातचीत करते हुए अपने विचार पेश किए। पल्लवी के मुताबिक भले ही शो का प्रसारण दोबारा किया जा रहा हो, लेकिन कलाकारों को उनके प्रॉफिट का हिस्सा मिलना चाहिए। जब प्रोड्यूसर्स को एक्स्ट्रा पैसा मिल रहा है तो उन्हें उसका कुछ हिस्सा एक्टर्स और टेक्नीशियंस को भी मिलना चाहिए। 

'रामायण' की सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी पल्लवी जोशी के इस बात पर सहमती जताई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि प्रोड्यूसर्स इनकी बातों को सीरियसली लेते हैं या नहीं।

टॅग्स :रामायणमहाभारतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!