लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर फैली अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बुलबुल' में काम करने वाले एक्टर की मौत की खबर, जानें सच्चाई

By अमित कुमार | Updated: July 19, 2020 07:45 IST

सोशल मीडिया पर कलाकारों से जुड़ी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की जानकारी आराम से मिल जाती है। लेकिन कभी-कभी कुछ लोग इस प्लेटफॉर्म का गलत फायदा भी उठा लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि अविनाश तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। अविनाश तिवारी 'बुलबुल' से पहले फिल्म लैला-मजनू में नजर आए थे। अविनाश तिवारी के करियर की बात करें तो उन्हें अभी तक कोई बड़ी फिल्म हाथ नहीं लगी है।

कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'बुलबुल' रिलीज की गई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। अविनाश तिवारी के रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था। अविनाश तिवारी इससे पहले फिल्म लैला-मजनू में नजर आए थे। अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले इस एक्टर की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। 

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि अविनाश तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोशल मीडिया पर तो कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दिया था। सोशल मीडिया पर अपनी मौत की खबर को देखकर अविनाश तिवारी ने खुद सामने आकर इसे अफवाह करार दिया। बता दें कि ट्विटर पर एक अकाउंट से अविनाश तिवारी के निधन की खबर पोस्ट की गई। इसके साथ ही एक वेबसाइट का लिंक भी दिया गया। 

मौत की अफवाहों पर अविनाश ने खुद लगाया विराम

हालांकि, मामले को बढ़ता देख अविनाश ने ट्वीट कर बताया कि यह फेक न्यूज है। अविनाश ने लिखा कि इतनी जल्दी नहीं भाई। कौन हैं ये लोग? कहां से आते हैं ये लोग? भाई थोड़ा स्टैंडर्ड बढ़ा लो अपना, प्लीज, धन्यवाद। वहीं कुछ सेलेब्स इस तरह की अफवाह से निराश नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। 

'बुलबुल' में निभाया दमदार किरदार

अविनाश तिवारी के करियर की बात करें तो उन्हें अभी तक कोई बड़ी फिल्म हाथ नहीं लगी है। लेकिन परिणीति चोपड़ा संग उनकी आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ से उन्हें खासी उम्मीदें है। एक्टर ने अपने दमदार अभिनय से अब तक लोगों के दिलों पर गहरा असर छोड़ा है। 'बुलबुल' में उनके किरदार की तारीफ फैंस आज भी करते हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!