लाइव न्यूज़ :

10 साल की बच्ची ने अपनी जादू भरी आवाज से सबको बनाया दीवाना, एआर रहमान ने वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Updated: May 28, 2020 21:41 IST

10 वर्षीय सोपरनिका नायर इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ब्रिटेन गॉट टैलेंट में उनका गाया गाना फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर फैंस लगातार सोपनिका की सराहना कर रहे हैं। इसके साथ ही वह उन्हें आने वाले दिनों का स्टार भी बता रहे हैं।सोपरनिका की आवाज को सुनने के बाद वहां मौजूद सभी उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देने पर मजबूर हो गए।

ब्रिटेन गॉट टैलेंट में 10 वर्षीय सोपरनिका नायर ने अपनी आवाज से सभी का मन मोह लिया है। सोपरनिका नायर ने ब्रिटेन गॉट टैलेंट में हिस्सा लिया था। इस शो का उनका एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस लड़की की तारीफ कर रहे हैं। इतनी छोटी उम्र में अपनी गीतों से लोगों को दीवाना बनाने वाली सोपरनिका नायर के फैन सिंगर, कंपोजर एआर रहमान भी हो गए हैं। 

एआर रहमान ने इस एपिसोड का वीडियो अपने ट्विटर पर भी शेयर की है और सोपनिका की काफी तारीफ की है। सोपरनिका के इस वीडियो को शेयर करते हुए रहमान ने लिखा, '"Nice to wake up to this.' ऑडिशन में सोपरनिका ने द ट्रोली सॉन्ग गाया था,लेकिन किसी कारण जज ने उन्हें बीच में रोककर दूसरा गाना गाने को कहा। 

ट्विटर पर फैंस लगातार सोपनिका की सराहना कर रहे हैं। इसके साथ ही वह उन्हें आने वाले दिनों का स्टार भी बता रहे हैं। सोपरनिका की आवाज को सुनने के बाद वहां मौजूद सभी उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देने पर मजबूर हो गए। सोपनिका की परफोर्मेंस को देखने के बाद जज भी हैरान रह गए। उन्हें भी यकीन नहीं आ रहा था कि भला इतनी छोटी उम्र में कोई इतना अच्छा कैसे गा सकता है। 

टॅग्स :एआर रहमानबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्की'सांप्रदायिक' बयानबाजी के बाद अब एआर रहमान ने ऑस्कर जीतने को बताया एक 'बोझ'

बॉलीवुड चुस्कीAR Rahman: भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर?, मुझे माफ कर दो?, ए आर रहमान ने दी सफाई, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस