लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ बीएमसी की दिखी अनोखी पहल, आप भी जानें क्या है खास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2020 08:22 IST

हर एक पोस्टर में फिल्मी स्टाइल में डालयॉग को मैसेज में बदला गया है। फिल्म अमर प्रेम में राजेश खन्ना ने कहा था, 'पुष्पा.. मुझसे ये आंसू नहीं देखे जाते, आई हेट टियर्स।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा है। मुंबई बृहन्मुबई महानगरपालिका ने लोगों को जागरुक करने का एक नया तरीका निकाला है।

कोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा है। ऐसे में इन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। ऐसे में सभी लोग इसका पालन कर रहे हैं और घर में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं। अच्छी बात ये है कि अब कोरोना से तेजी से लोग ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन भी इसका कहर बरकरार है। ऐसे में मुंबई बृहन्मुबई महानगरपालिका ने लोगों को जागरुक करने का एक नया तरीका निकाला है।

उन्होंने कुछ पोस्टर्स जारी किए जो लोगों को मैसेज दे रहे हैं। हर एक पोस्टर में फिल्मी स्टाइल में डालयॉग को मैसेज में बदला गया है। फिल्म अमर प्रेम में राजेश खन्ना ने कहा था, 'पुष्पा.. मुझसे ये आंसू नहीं देखे जाते, आई हेट टियर्स।' इस सुपरहिट डायलॉग से प्रेरित होकर बीएमसी ने 'पुष्पा आई लव मास्क.. इसे पहन डालो' का पोस्टर बनाया है। इसके साथ ही मास्क के फायदे भी बताए हैं।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय का सुपरहिट गाना है 'अपना टाइम आएगा' और इस गाने से प्रेरित होकर इस पोस्टर पर लिखा है 'आपका टाइम आएगा'। इस पोस्ट के साथ ही शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

'मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, बैंक बैलेंस है... तुम्हारे पास क्या है?... मेरे पास, 'मां' है...  फिल्म 'दीवार' का वह फेमस डायलॉग बॉलीवुड के उन चंद डायलॉगों में से है जिसे शायद ही कोई भूल सके। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के बीच हुए इस संवाद को बीएमसी ने अपने अंदाज में इस्तेमाल किया है। पोस्टर में लिखा है 'मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, मकान है... तुम्हारे पास क्या है।' इसके बाद लिखा है 'मेरे पास टेस्ट के रिजल्टस हैं।' इस पोस्टर से बीएमसी ने कुछ लक्षणों के महसूस होने से तुरंत मेडिकल हेल्प लेने की बात कही है।

साल 2003 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डरना मना है' रिलीज हुई थी। उस फिल्म के आधार पर इस पोस्टर में लिखा है 'डरना और थूकना... दोनों मना है।' वहीं पोस्टर में कुछ और अहम जानकारियां भी दी गई हैं।

फिल्म शोले के डायलॉग 'गब्बर के ताप से तुम्हे सिर्फ एक आदमी बचा सकता है... खुद गब्बर।' को शायद ही कोई भूल सकता है। इस डायलॉग से प्रेरित होकर इस पोस्टर में लिखा है 'कोरोना वायरस के रोग से तुम्हें और तुम्हारे परिवार को सिर्फ एक ही आदमी बचा सकता है.... खुद तुम।' इसके साथ ही इस पोस्टर में लिखा है कि सिर्फ बेहद जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलें।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!