लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंट हैं जॉन अब्राहम की ये एक्ट्रेस, शादी से पहले मां बनने पर कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: May 11, 2019 09:38 IST

ब्रूना अबदुल्ला ब्रजिलियन मॉडल और एक्टर हैं। जिन्होंने आखिरी साल जुलाई में अपने बॉयफ्रेंड ऐलेन से सगाई कर ली थी।

Open in App

देसी बॉयज, आई हेट लव स्टोरी, कैश और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में एक्टिंग और खूबसूरती का तड़का लगाने वाली ब्रजिलियन मॉडल और एक्टर ब्रूना अबदुल्ला ने रिसेंटली अपनी प्रेग्नेन्सी की अनाउन्समेंट की है। ब्रूना ने फिल्मों के साथ कई रिएलिटी शोज में भी पार्टिसिपेट किया है। 

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वो पांच महीने की प्रेगनेन्ट हैं। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि वो अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ब्रूना ने बीते साल जुलाई में ऐलेन से सगाई कर ली है। इसी के बाद ब्रूना ने शादी से पहले मां बनने पर भी अपनी बात रखी है। 

बॉम्बे टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में ब्रूना ने कहा, 'शादी का सर्टिफिकेट बस कागज का एक टुकड़ा है। जो दो लोगों को साथ में रखने के लिए काफी नहीं है। कुछ कपल्स का तलाक तक हो जात है वहीं कुछ कपल बिना खुशी के ही साथ रहते हैं। मेरा मनना है कि सिर्फ प्यार  एक-दूसरे को करीब रखता है उसके अलावा और कुछ नहीं।'

ब्रूना ने कहा, 'हमारा बच्चा हेल्दी और स्वस्थ्य है। मेरी फैमिली भी ये खबर सुनकर काफी खुश है। मेरी मां पूरी लाइफ इस दिन का इंतजार कर रही थी। ये हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सरप्राइज है। हमारा बेबी 22 महीने का हो गया है। बस अब उसके आने का हम सभी को इंतजार है। ऐलेन और मैं पेरेन्ट बनने के लिए ग्रेटफुल फील कर रहे हैं। जो हमें चाहिए हमारे पास वो सब है हम वेल सेटल्ड हैं।'

जब ब्रूना से पूछा गया कि वो शादी का प्लान कब कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि ऐलेन और ब्रूना कुछ प्लान कर रहे हैं जिसे वो बाद में बताएंगे। ब्रूना ने बताया कि अभी उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट्स पड़े हैं। ब्रूना ने नच बलिए 6 और खतरों के खिलाड़ी में भी पार्ट लिया है।  

टॅग्स :जॉन अब्राहमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!