लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स पर रिलीज नई फिल्म पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #BoycottNetflix

By अमित कुमार | Updated: June 29, 2020 16:35 IST

तेलुगु फिल्म कृष्णा एंड हिज लीला को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। फैंस लगातार बेहतरीन कंटेट देने वाली नेटफ्लिक्स द्वारा रिलीज की गई इस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकई बेहतरीन कंटेट देने वाली नेटफ्लिक्स को इन दिनों ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है।इसके पीछे की वजह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली नई तेलुगु फिल्म कृष्णा एंड हिज लीला है। इस फिल्म में एक कृष्णा नाम के लड़के के ढेरों अफेयर्स की कहानी दिखाई गई है।

लॉकडाउन में नेटफ्लिक्स इंडिया पर कई नई फिल्मों और वेब सीरीज को रिलीज किया गया। कोरोना वायरस की वजह से देश भर में थिएटर बंद होने के कारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों को काफी फायदा पहुंचा है। लॉकडाउन में अधिक से अधिक लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। नेटफ्लिक्स के अलावा दूसरे अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म को देखने वालों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है। 

कई बेहतरीन कंटेट देने वाली नेटफ्लिक्स को इन दिनों ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस इसे बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली नई तेलुगु फिल्म कृष्णा एंड हिज लीला है। दरअसल, इस फिल्म में एक कृष्णा नाम के लड़के के ढेरों अफेयर्स की कहानी दिखाई गई है। जिसे फैंस खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। 

नेटफ्लिक्स इंडिया को बॉयकॉट करने की मांग

कृष्णा एंड हिज लीला देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। फिल्म की स्टोरी कुछ ऐसी है जिसकी तुलना लोग भगवान श्री कृष्ण से कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म में कृष्णा की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम राधा है। ऐसे में फिल्म को जिस तरह से पेश किया गया है उसे भगवान श्री कृष्णा का अपमान बताया जा रहा है। लिहाजा लोग नेटफ्लिक्स इंडिया को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 

नेटफ्लिक्स की आलोचना कर रहे फैंस 

ट्विटर पर तेजी से #BoycottNetflix ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। भगवान का अपमान करने वाली नेटफ्लिक्स की जमकर आलोचना की जा रही है। लोगों का मानना है नेटफ्लिक्स सेक्सुअल कंटेंट दिखाकर हमारी संस्कृति और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह मुहिम और तेजी पकड़ती जा रही है। 

टॅग्स :नेटफ्लिक्सबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच