लाइव न्यूज़ :

102 नॉट आउट Vs एवेंजर Box Office Collection: इनफिनिटी वॉर ने दी अमिताभ-ऋषि की जोड़ी को पटखनी

By स्वाति सिंह | Updated: May 5, 2018 18:13 IST

एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर ने ओपनिंग डे की बात करें तो पहले दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई से खाता खोला था, वहीं, इसी शुक्रवार को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म '102 नॉट ऑउट' ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन तीन करोड़ से अधिक की कमाई की है।

Open in App

मुंबई, 5 मई: मार्वल की फिल्म एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर  रिलीज के सातवें दिन '150 करोड़' के क्लब में पहुंच चुकी है। ओपनिंग डे की बात करें तो पहले दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई से खाता खोला था। गुरुवार के कुल कलेक्शन को मिलाकर एक हफ्ते में इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 156.41 करोड़ रुपये कमाएं है। वहीं, इसी शुक्रवार को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म '102 नॉट ऑउट' ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन तीन करोड़ से अधिक की कमाई की है। दिग्गज एक्टर्स की उपस्थिति और सकारात्मक रिव्यू के चलते मूवी द्वारा बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. उमेश शुक्ला के निर्देशन में मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तीन करोड़ 52 लाख रूपये का कलेक्शन किया है।

इस फिल्म से दोनों स्टार ने 27 सालों बाद स्क्रीन शेयर की है। फिल्म ने पहले दिन ही उम्मीद से ज्यादा कमाई की। इस फिल्म में अमिताभ ने जिस तरह से 75 साल के बेटे के 102 साल के बाप का रोल किया है उससे उन्हीं की फिल्म शहंशाह का डॉयलॉग याद आता है, "रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह।" ऋषि कपूर ने भी फिल्म में अमिताभ का साथ बखूबी निभाया है। अमिताभ और ऋषि के चाहने वालों को दोनों को साथ देखकर अमर अकबर एंथोनी, कभी-कभी, नसीब और कूली जैसी फिल्मों की याद आएगी जिनमें इन दो अभिनेताओं ने साथ-साथ अभिनय किया था। 

पिछले आकड़ों की माने तो एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' अब तक की पहली हॉलीवुड फिल्म है जिसने भारतीय सिनेमाघरों में इतनी बड़ी कमाई की है।  बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म से पहले कोई हॉलीवुड फिल्म नहीं है जो 15 करोड़ नेट तक पहुंची हो। 

टॅग्स :बॉक्स102 नॉट आउट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल