लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: 'सुई धागा' के आगे पस्त हुई 'पटाखा', जानें किसने कमाए कितने करोड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2018 15:05 IST

Sui Dhaaga Box Office Collection Report in Hindi (सुई धागा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट): विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' से टक्कर के बावजूद वरुण और अनुष्का ने बाजी मार ली है।

Open in App

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसका असर फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' से टक्कर के बावजूद वरुण और अनुष्का ने बाजी मार ली है।

सुई धागा कलेक्शन

सुई धागा बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जैसा कि अपेक्षित था और गांधी जयंती छुट्टी के कारण मंगलवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी भी हुई है। फिल्म ने करीब 55.60 करोड़ की कमाई कर ली है।

शरद कटारिया की फिल्म सुई धागा मौजी (वरुण धवन) के एक आम इंसान से सफल कारोबारी बनने के संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष में उसका साथ देती है उसकी पत्नी ममता (अनुष्का शर्मा)। मौजी और ममता मामूली लोग हैं लेकिन वो अपना फैशन डिडाइन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। मौजी को केवल बाहरी दुनिया नहीं बल्कि अपने परिवार के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ता है।

पटाखा कलेक्शन 

वहीं, पटाखा के कलेक्शन की बात की जाए तो ये इससे पीछे रही है। फिल्म ने शुरूआत के दो दिनों में ही खुद को पीछे पाया।  ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 2 दिन में 2.30 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन 90 लाख और दूसरे दिन 1 करोड़ 40 लाख कमाने के बाद अब फिल्म ने 2 दिन में 2.30 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, अगर अब तक के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने करीब 6 करोड़ के आस पास की कमाई की है।

फिल्म की कहानी एक गांव की है जहां 2 बहनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती। दोनों हमेशा एक दूसरे से लड़ती। दोनों अपने-अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती हैं, लेकिन फिर बाद में दोनों को बाद में पता चलता है कि दोनों के पति तो भाई हैं। तो एक दूसरे से दूर भागने वाली फिर एक साथ आ जाती हैं। अब इसके बाद क्या होता है ये तो आपको फिल्म में देखना होगा।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनपटाखा (फिल्म)सुई धागावरुण धवनअनुष्का शर्माविशाल भारद्वाज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल