लाइव न्यूज़ :

Dream Girl ने दूसरे दिन किया शानदार कलेक्शन तो अमिताभ की नातिन नव्या का वीडियो वायरल, पढ़े बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By मेघना वर्मा | Updated: September 15, 2019 16:24 IST

ड्रीम गर्ल की सक्सेस का जश्न मना रहे नेशनल अवॉर्ड विनर आयुष्मान खुराना की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म बाला को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज कर दिया गया है।

Open in App

फिल्मी जगत की बड़ी हलचल और बड़ी खबरों के साथ चटपटी गपशप और मसालेदार खबरें यहां मिलेंगी एक साथ। पेश हैं बॉलीवुड में आज की 5 बड़ी खबरें। 

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल ने दूसरे दिन की शानदार कमाई

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दूसरे दिन भी ड्रीम गर्ल ने शानदार कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन से ज्यादा दूसरे दिन कमाई कर ली है। दूसरे दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म ने 16 करोड़ के आस-पास कमा लिए हैं। फैंस को आयुष्मान की फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग और कॉमेटी की टाइमिंग बहुत की शानदार है। 

नव्या नवेली का वीडियो वायरल

सारा अली खान, अनन्या पांडे और सुहाना खान के बाद अब अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल नव्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।  नव्या का ये वीडियो अमेरिका की सड़कों पर शूट किया गया है। इस वीडियो में नव्या एक्सरसाइज करती हुई दिख रही हैं। उनके इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं उनकी फिटनेस को लेकर भी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

बाला पर फंसी लीगल ट्रबल में

ड्रीम गर्ल की सक्सेस का जश्न मना रहे नेशनल अवॉर्ड विनर आयुष्मान खुराना की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म बाला को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज कर दिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो आयुष्मान खुराना की फिल्म लीगल ट्रबल में फंस गई है। डायरेक्टर प्रवीन ने बाला के राइटर निरेन भट्ट और प्रोड्यूसर मेड्डॉक फिल्म पर स्टोरी और स्क्रीन प्ले चुराने का आरोप लगाया है। बता दें बाला फिल्म के खिलाफ यह दूसरी शिकायत कोर्ट में की गई है। इससे पहले भी स्टोरी को कॉपी करने का इल्जाम फिल्म पर लग चुका है। 

टॉप 100 में गैंग्स ऑफ वासेपुर

21वीं सदी में रिलीज होने वाली फिल्मों की टॉप 100 फिल्मों की लिस्ट द गार्डियन ने रिलीज कर दी है। इस लिस्ट में दुनिया भर में बनने वाली हर भाषा की फिल्मों को शामिल किया जाता है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक मात्र फिल्म शामिल है। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को इस लिस्ट में 59वीं नंबर पर जगह मिली है। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दी है।  फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की तो यह फिल्म साल 2012 में आई थी। 

मेड इन चाइना का पोस्टर रिलीज

राजकुमार राव जल्द ही फिल्म मेड इन चाइना में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के नए पोस्टर को जारी कर दिया गया है। जिसमें राजकुमार राव के साथ मौनी रॉय, बोमन ईरानी, सुमित व्यास, परेश रावल और गजराज सिंह दिखाई दे रहे हैं। राजकुमार राव ने बताया कि इस मेड इन चाइना का ट्रेलर 18 सितंबर को रिलीज होगा।  पहले यह फिल्म अगस्त में रिलीज होनी थी मगर किसी वजह से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई अब ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!