लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: दिव्यांका त्रिपाठी ने बदतमीज फैंस को सिखाया सबक तो श्रद्धा कपूर ने मुंबई पुलिस को कही ये बात, पढ़े बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: April 15, 2020 18:13 IST

दिव्यांका त्रिपाठी की इस बात को सुनकर फैंस भी उस शख्स को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग काफी अधिक बढ़ गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर दीपक डोबरियाल ने अब अपने स्टाफ को लेकर बड़ी बात कही है। श्रद्धा कपूर और मुंबई पुलिस के बीच हुए इस मजाकिया अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

छोटे पर्दे की प्रसिद्ध एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक लाइव चैट शो के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि कैसे एक बार एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। दिव्यांका ने शो के दौरान बताया कि वह थिएटर के बाहर टिकट की लाइन में खड़ी की थी। भीड़ ज्यादा होने की वजह से एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। युवक की बत्तमीजी का अहसास दिव्यांका को हो गया था और उन्होंने तुरंत ही उसे सबक सिखाने का फैसला किया। दिव्यांका पहले उसे भीड़ से बाहर लेकर आई, वह हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करता रहा । लेकिन दिव्यांका ने उसे नहीं छोड़ा। 

दिव्यांका आगे कहती हैं कि उन्होंने लोगों की परवाह किए बगैर वहीं उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां और लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई। मामला पता चलने पर सबने उसे मिलकर खूब पीटा। दिव्यांका त्रिपाठी की इस बात को सुनकर फैंस भी उस शख्स को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग काफी अधिक बढ़ गई थी।

'ओ कोरोना कभी मत आना'- मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर श्रद्धा कपूर का जवाब आया सामने

मुंबई पुलिस ने मजाकिया अंदाज में एक फोटो शेयर किया है जिस पर लिखा है कि 'ओ करोना कभी मत आना।' यह ट्वीट थोड़ा पुराना यानी 9 अप्रैल का है, लेकिन इस पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने जवाब दिया है। श्रद्धा ने लिखा, 'बिलकुल सही!, सबको सुरक्षित रखने का एकमात्र मंत्र है कि हमें सड़क पर नहीं निकला है। 

श्रद्धा कपूर और मुंबई पुलिस के बीच हुए इस मजाकिया अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी मुंबई पुलिस शाहरुख खान, अजय देवगन और सुनील शेट्टी को लेकर कोरोना से संबंधित कई ट्वीट कर चुकी है। मुंबई पुलिस ऐसा कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही है। 

अपने स्टाफ को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने कही दिल जीतने वाली बात, कहा- भले ही लोन लेना पड़ जाए, सबको सैलरी दूंगा

बॉलीवुड एक्टर दीपक डोबरियाल ने अब अपने स्टाफ को लेकर बड़ी बात कही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं सोचता हूं कि हम जैसे लोगों को जब लॉकडाउन से इतनी परेशानियां हो सकती है तो गरीब लोग किस स्थिति में होंगे?  6 से 7 लोग अलग-अलग तरह के काम मेरे लिए करते हैं और मैंने उनसे वादा किया है कि मैं सबको सैलरी दूंगा। इसके लिए भले ही मुझे लोन क्यों न लेना पड़ जाए। मैं उनकी हर तरीके से मदद करूंगा।'

दीपक साल में एक से दो फिल्में ही करते हैं। दीपक की इस दरियादिली को देखकर फैंस लगातार उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। वह इन दिनों अपनी फैमिली से दूर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में फंसे हुए हैं। दीपक वहां शूटिंग करने गए थे और लॉकडाउन के बाद से वहीं फंसे हुए हैं। 

Coronavirus से लड़ने वाले हेल्थ वर्कर्स के सम्मान में 18 अप्रैल को शाहरुख खान करने जा रहे यह काम, प्रियंका चोपड़ा भी देंगी साथ

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में आयोजित किए जा रहे वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाहरुख ने ट्विटर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय पैरोकार संगठन ‘‘ग्लोबल सिटिजन’’ द्वारा आयोजित किए जा रहे वर्चुअल कॉन्सर्ट ‘‘वन वर्ल्ड : टूगेदर एट होम’’ का हिस्सा होने की जानकारी दी। यह कॉन्सर्ट 18 अप्रैल को फेसबुक, इंस्टाग्राम, अलीबाबा, एमजॅन प्राइम वीडियो, एपल पर सीधे प्रसारित होगा।

शाहरुख ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 संकट के दौरान अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को हमारे समर्थन की जरूरत है। इसलिए मैं ‘ग्लोबल सिटिजन’ और ‘डब्ल्यूएचओ’ द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे ‘वन वर्ल्ड : टूगेदर एट होम’ विशेष समारोह के साथ एकजुटता से खड़ा हूं।’’ ‘वन वर्ल्ड : टूगेदर एट होम’ विशेष कार्यक्रम में पॉप स्टार लेडी गागा, एडम लैंबर्ट, बिली जो आर्मस्ट्रांग, कैमिला कैबेलो, क्रिस मार्टिन, डेविड और विक्टोरिया बेकहम, एलेन डीजेनरेस, इदरिस और सबरीना एल्बा, जेनिफर लोपेज, जेनिफर हडसन, लिली सिंह, ओपरा विनफ्रे, पॉल मैककार्टनी, प्रियंका चोपड़ा जोनस, टेलर स्विफ्ट, विशाल मिश्रा भी प्रस्तुति देंगे।

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की एक्ट्रेस खुद को मानती हैं किस्मत की धनी, फिल्मों को लेकर कही ये बात

अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें अच्छी पटकथा चुनने को मिला है। वर्ष 2016 की बेहद कामयाब फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली 28 वर्षीय अभिनेत्री आखिरी बार ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में दिखीं थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी। पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया, ‘‘ मुझे अच्छी कहानियां मिल रही है जिसको लेकर मैं भाग्यशाली महसूस करती हूं, क्योंकि इनमें किरदार कमजोर नहीं है बल्कि बेहद अर्थपूर्ण हैं।

हालांकि मुझे कई फिल्मों की पेशकश जा रही है, लेकिन इन सभी ने मुझे प्रभावित नहीं किया।’’ उन्होंने कहा कि सिर्फ पेशेवर वजह से वह ऐसा नहीं करती हैं बल्कि इसके पीछे भावनात्मक कारण भी है। उन्होंने कहा कि अगर भावनात्मक रूप से उन्हें किसी काम को करने की वजह नहीं मिलती है तो वह नहीं करती हैं। यह उनकी खुद के साथ लड़ाई है। अभिनेत्री अब ‘लूडो’ और ‘सूरज पर मंगल भारी’ में नजर आएंगी।

टॅग्स :श्रद्धा कपूरशाहरुख़ खानदिव्यांका त्रिपाठीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!