लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: बीजेपी नेता पर फूटा प्रोड्यूसर का गुस्सा, रणवीर पर चिल्लाईं दीपिका, पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2020 10:15 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देनसीरुद्दीन शाह से एक बार फिर से अनुपम चाहते हैं दोस्तीसलमान खान की फिल्म जैकलीन करेंगी आइटम डांस

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

BJP नेता सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के सचिव की चप्‍पल से की पिटाई, तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने Tweet कर कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को चप्पलों से पीटते हुए देखकर हैरान हूं, यह सिर्फ घमंड है। पार्टी सिद्धांतों के खिलाफ जाने के लिए खट्टर सरकार को उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

दुखद: फिल्म प्रोड्यूसर अनिल सूरी का कोरोना से निधन, बड़े अस्पतालों ने भर्ती करने से किया था इनकार

बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर अनिल सूरी की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गई. वह 77 साल के थे। गुरुवार को इस जानलेवा वायरस से लड़ते-लड़ते वो जिंदगी की जंग हार गए और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

सलमान की 'राधे' में इस एक्ट्रेस का होगा आइटम डांस, नाम जानकर उछल पड़ेंगे फैंस

अब खबर आ रही है कि सलमान की अगली फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' में जैकलीन आइटम नंबर पेश कर सकती हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक 'राधे' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. यह ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया.

गिले-शिकवे भुलाकर नसरुद्दीन को गले लगाना चाहते हैं अनुपम खेर, दिया यह बड़ा बयान

अपने हालिया इंटरव्यू में अनुपम ने कहा कि नसीरुद्दीन के साथ इस तरह संबंध खराब होने का उन्हें दुख है, लेकिन ऐसा केवल दो कलाकारों के बीच ही नहीं, बल्कि दोस्त-रिश्तेदार सबके साथ हो जाता है। आपके विचार अलग हो सकते हैं और यही जिंदगी की सच्चाई है, अनुपम ने कहा कि उनके पास नसीर के साथ गुजारा अच्छा वक्त ही बचा है।

लाइव चैट में रणवीर के तेज से बात करने पर चिल्लाईं दीपिका, आयुष्मान के कहा-भाभी डांट रही हैं...

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurran) हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे. इन दौरान उन्होंने बीच में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी इंस्टाग्राम पर ज्वाइन करा लिया. रणवीर सोकर उठे थे. दोनों दोस्त जोर-जोर से बातें कर थे. सोकर उठने के बाद रणवीर अपने लंबे-लंबे बालों को ठीक कर रहे थे कि उन्हें देखने के बाद आयुष्मान भी अपनी कैप निकाल देते हैं और उन्हें अपने बाल दिखाते हैं. इसके बाद दोनों जोर से हंसने लगते हैं और तभी रणवीर कहते हैं, 'अच्छा चलो बाय-बाय, तुम्हारी भाभी डांट रही हैं, कह रही है मैं जूम कॉल कर रही हूं चिल्ला मत

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसलमान खाननसीरूद्दीन शाहअनुपम खेररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!