लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar:पाक मीडिया ने आमिर को कहा हत्यारा, और करीम कोरानी ने जीती कोरोना की जंग, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2020 09:26 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी मीडिया आमिर खान पर टिप्पणी करके विवादों में आ गई हैप्रोड्यूसर करीम मोरानी ने भी आखिरकार कोरोना से जंग जीत ली है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

पाकिस्तानी मीडिया ने एक्टर आमिर खान को कहा हत्यारा, सोशल मीडिया पर जमकर हुआ ट्रोल

पाकिस्तानी मीडिया एक बार फिर से अपनी हरकतों के कारण से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। इस बार अभिनेता अमिर खान की वजह से ट्रोल हो रहा है। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान को हत्यारे के रूप में दिखाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। 

रामायण का रिपीट एपिसोड देखकर नाराज हुए दर्शक, प्रसार भारती के सीईओ ने बताई ये सच्चाई

लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर शुरू हुई रामानंद सागर की रामायण के दोबारा प्रसारण ने टीवी पर शुरू होती ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीआरपी में इस सीरियल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की गद्दी पा ली। सीरियल अब अपने अंतिम पड़ाव में है लेकिन दर्शकों का उत्साह कम नहीं हो रहा। शुक्रवार की रात एक बार फिर रामायण का रिपीट टेलीकास्ट देखकर दर्शक निराश हो गए।

बेटियों के बाद करीम मोरानी ने भी दी कोरोना को मात

अपनी दोनों बेटियों जोया मोरानी और शजा मोरानी के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। उनकी नई रिपोर्ट में कोरोना नेगेटिव पाया गया है। 8 अप्रैल को इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर करीम को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

अमिताभ बच्चन बनना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री? फैन के सवाल का बिग बी ने दिया ये ऐसा जवाब 

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में हाल ही में लिखा कि आज मेरे ब्लॉग के 12 साल पूरे हुए...मेरे पहले दिन की शुरुआत हुई थी 17 अप्रैल, 2008 को...आज 4424 दिन, मेरे ब्लॉग लिखमें के ये हैं चार हजार चार सौ चौबीस दिन, बिना एक भी दिन मिस किये..! धन्यवाद...प्रेम सब आप की वजह से। ऐसे में बिग बी (Big B) के इस पोस्ट पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स करते हुए उन्हें इस बात के लिए बधाई दी।

लॉकडाउन के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सेल्फी से खींचा सबका ध्यान, लिखा- अंधेरे के बाद हमेशा रोशनी...

प्रियंका ने शेयर की सनी सेल्फीग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भले ही सात समुंदर पार अपने ससुराल अमेरिका में हैं, लेकिन वह अपने फैंस का ध्यान आकर्षित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं. प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

लॉकडाउन के बाद से लगातार अपनी गतिविधियों की जानकारी दे रहीं प्रियंका ने ताजा पोस्ट में अपनी सनी सेल्फी शेयर की है. उनकी इस सेल्फी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!