लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: संगीतकार वाजिद खान का हुआ निधन और बहन को लेकर फ्लाइट विवाद पर अक्षय का फूटा गुस्सा-पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 1, 2020 09:24 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देबहन के लिए फ्लाइट बुक करवाने की खबर पर अक्षय का गुस्सा फूटा हैसंगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

बीजेपी नेता के अनुष्का शर्मा को तलाक देने की सलाह पर पति विराट कोहली का आया बयान, पत्नी का किया सपोर्ट कहा- निडर

अनुष्का को तलाक देने की खबर पर अब विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ दी है।हाल ही विराट ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अनुष्का को लेकर कहा कि वो निर्डर हैं। इस बातचीत के दौरान जब अश्विन ने अनुष्का के साथ विराट की समझ के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, 'अनुष्का मेरी मानसिकता और इसके विपरीत चलने वाली चीजों को समझ सकती हैं। जब दो लोग एक ही तरह से सोचते हैं, तो बातचीत आसान हो जाती है। वो मेरे बिना कहे मेरी बात समझ जाती हैं सिर्फ मेरी बॉडी लैग्वैंज को देखकर।'

बहन को लेकर लिखी गई खबर पर भड़के अक्षय कुमार, कहा- हद से बाहर हो गया...करूंगा कानूनी कार्रवाई

एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ये खबर शुरुआत से अंत तक गलत है. इसमें कहा गया है कि मैंने अपनी बहन और उसके दो बच्चों के लिए चार्टर फ्लाइट बुक कराई है। मेरी बहन लॉकडाउन के बाद से ही कहीं किसी यात्रा के लिए नहीं गई है ना उसके दो बच्चे हैं,उसे एक ही बच्चा है. मैं इसको लेकर कानूनी कार्रवाई करूंगा। गलत तथ्यों पर आधारित ये खबर सारी हदें पार कर रही है, यह एकदम मनगढ़ंत खबर है।

Video: वाजिद खान के वो टॉप 5 गाने, जिन्होंने सलमान खान को बनाया 'दबंग', सुनें

साजिद-वाजिद की जोड़ी में वाजिद गाते भी थे। एक दौर तो ऐसा भी रहा जब वो सलमान खान की आवाज बन गए थे। दरअसल, एक समय में सलमान खान की फिल्में तेजी से फ्लॉप हो रही थीं। वाजिद ने 'वांटेड' फिल्म का गाना 'मेरा ही जलवा' ऐसा आया कि अगले 10 सालों के लिए सलमान खान की जिंदगी का लाइन बन गया।

जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक, सोशल मीडिया पर इस अंदाज में दी खुशखबरी

नताशा ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। वहीं, एक फोटो को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान ही दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि दोनों ने इस पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। इस फोटो में हार्दिक पांड्या और नताशा दोनों ही ट्रेडिशनल वियर में नजर आ रहे हैं। फोटो में हार्दिक और नताशा गले में माला पहने कैमरे और इंडियन अटायर में दिख रहे हैं।

दुखद: फेमस संगीतकार वाजिद का 42 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड, प्रियंका से लेकर सोनू निगम तक ने दी श्रद्धांजलि

अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपवाजिदनताशा स्टेनकोविकअक्षय कुमारअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई