लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: अक्षय कुमार ने BMC को दिए तीन करोड़ रुपए तो सलमान ने शेयर की शानदार फोटो, पढ़े बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2020 11:51 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्दे कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएंआइए जानते हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

COVID 19: अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, मास्क-टेस्टिंग किट खरीदने के लिए BMC को दिए तीन करोड़ रुपए

 पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के प्रयास में जुटी है तो हाल ही में अक्षय ने इस काम के लिए 25 करोड़ रुपए का दान दिया था। अब अक्षय एक बार फिर से आगे आए  हैं। अब खिलाड़ी कुमार ने बीएमसी  को लगभग तीन करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक अक्षय कुमार ने ये तीन करोड़ रुपए बीएमसी को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट , मास्क और टेस्टिंग किट खरीदने के लिए डोनेट किए हैं। वहीं, मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने ये मदद बिना किसी को बताए की है।

इरफान खान करेंगे अपना प्रायश्चित, 12 घंटे दिहाड़ी मजदूरों के लिए रहेंगे व्रत

कोरोना वायरस की इस मुश्किल घड़ी में इरफान खान मजदूरों के लिए अपने ही अंदाज में आगे हैं। दिहाड़ी मजदूरों के लिए इरफान 10 अप्रैल को व्रत रखेंगे। इरफान ने व्रत रखने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। इरफान आज यानि 10 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक मजदूरों के लिए व्रत रखेंगे वह इस दौरान कुछ भी खाएंगे पिएंगे नहीं।ये व्रत उन दिहाड़ी मजदूरों के लिए होगा, जो इस लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। 

लाल रंग के स्विमसूट में करीना कपूर ने ढाया कहर, पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ चिल करती आईं नजर

करीना कपूर खान हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह लाल रंग के स्विमसूट में पति सैफ और बेटे तैमूर संग नजर आ रही हैं। इस फोटो ने आते ही आग लगा दी है। करीना को इस ग्लैमरस अंदाज में देखकर फैंस के पसीने छूट गए हैं। करीना की इस फोटो पर जमकर लाइकर और कमेंट आए हैं। फैंस एक्ट्रेस का ये किलिंग लुक देखकर दीवाने हो रहे हैं।

सलमान खान ने लॉकडाउन के बीच शेयर की एक बेहद ही खास फोटो, लोगों को इस कारण से कहा धन्यवाद

लॉकडाउन के दौरान सलमान लगातार कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। सलमान अपने ही अंदाज में फैंस को घरों में रहने के लिए आग्रह कर रहे हैं। अब सलमान ने एक और फोटो शेयर की है।सलमान खान (Salman Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई की सुनसान सड़कों की फोटो शेयर करते हुए अपने सभी फैंस और चाहने वालों का तहे दिल से शुक्रियादा किया है। लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं जिससे सलमान काफी खुश हुए हैं।

जल्द मां बनने वाली है बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट! सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

बिग बॉस 13 में नजर आईं काटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को फैंस ने काफी पसंद किया था।  हाल ही में शेफाली में साड़ी में एक फोटो शेयर की है जिसके बाद से उनको लेकर सवाल भी उड़े हैं। फैंस को लग रहा है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस फोटो में बिग बॉस की एक्स केंटेस्टेंट पति पराग के साथ नजर आ रही थीं। तस्वीर में पराग त्यागी ने शेफाली को पीछे से गले लगाया हुआ था। तस्वीर में शेफाली नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थीं जिसमें उनका पेट थोड़ा बाहर की तरफ निकला हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उनके मां बनने की अफवाह उड़ी है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोअक्षय कुमारसलमान खानइरफ़ान खानकरीना कपूरबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!