लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: अजय देवगन ने उठाई 700 परिवारों की जिम्मेदारी, तो हनुमान चालीसा ने बनाया रिकॉर्ड-पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 09:20 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देफूलों से दीपिका को पटाने की कोशिश करते थे रणवीर सिंहहेमा मालिनी ने विवादों में घिरने के बाद रखी अपनी बात

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

कोरोना के बीच अजय देवगन ने उठाई 700 परिवारों की जिम्मेदारी, शुरू किया 'मिशन धरावी'-लोगों से की खास अपील

अजय देवगन ने ट्वीट किया, 'धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं। कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हम 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं आपसे भी दान करने का आग्रह करता हूं।

लॉकडाउन के बीच टी-सीरीज की हनुमान चालीसा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भावुक हुए भूषण कुमार

टी सीरीज के हनुमान चालीसा ने सबसे ज्यादा भजन देखे जाने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस अहम बात की जानकारी खुद भूषण कुमार ने ट्वीट के जरिए दी है। भूषण ने लिखा है कि आज पूरे टीसीरीज परिवार के लिए बेहद ही खुशी का पल है क्योंकि आज टी सीरीज की हनुमान चालीसा ने एक अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं।  पापा की शुभकामनाएं हमेशा ही साथ रहें हम आगे भी इस तरह के मुकाम हासिल करते रहें।

भूख-प्यास से बेहाल महिला की स्टेशन पर हुई मौत, तो डायरेक्टर ने कहा-अभी भी पीएम केयर फंड के साथ क्या हो रहा है इसकी चिंता नहीं है...

ओनिर (Onir) ने ट्वीट किया:  "शर्म करो. इसी तरह हम प्रवासियों से व्यवहार करते हैं, और लोगों को अभी भी पीएम केयर फंड के साथ क्या हो रहा है इसकी चिंता नहीं है। कृपया इसका उपयोग जीवन को बचाने के लिए करें। बच्चा स्टेशन पर अपनी मृत मां को जगाने की कोशिश कर रहा है। ओनिर ने इस तरह झकझोर देने वाली इस खबर पर यह रिएक्शन दिया है। ट्विटर यूजर्स उनके ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन को लेकर बुरी फंसी हेमा मालिनी, अलोचना के बाद सफाई में कहा- मैं समाज के...

 

हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हाल ही में केंट आटा के विज्ञापन में जो प्रतिक्रिया मिली है, वह मेरी मान्यताओं से मेल नहीं खाती और सही नहीं हैं। चेयरमैन इस गलती के लिए सार्वजनिक तौर पर पहले ही माफी मांग चुके हैं। मैं यहां यह साफ कर देना चाहती हूं कि मैं समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती हूं और हमेशा उनके साथ खड़ी हूं'। 

दीपिका को पटाने के लिए रणवीर ने किया था फूलों पर हजारों का खर्चा, पिता ने कह दी थी ये बात

रणवीर ने शादी से पहले भी दीपिका के लिए अपने प्यार को कभी नहीं छिपाया, उन्हें पार्टीज में भी दीपिका के पीछे फूल ले जाते हुए देखा जा चुका है. इस लाइव चैट के दौरान उन्होंने फूलों से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. रणवीर और दीपिका ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. 'रामलीला' के बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं. लाइव चैट में रणवीर ने बताया कि वह दीपिका को पटाने के लिए क्या-क्या करते थे.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअजय देवगनहेमा मालिनीरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच