लाइव न्यूज़ :

सोनू निगम को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर बवाल, लोग कर रहे गिरफ्तारी की मांग, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: April 21, 2020 15:24 IST

फेमस बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सोनू निगम के गानों का हर कोई दीवाना है। अपनी मधुर अवाजों से लोगों के दिलों में राज करने वाले सोनू निगम तीन साल पहले किए गए एक ट्वीट के कारण इन दिनों मुश्किल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू निगम की पुरानी ट्वीट को शेयर करते हुए लोग अब पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने को कह रहे हैं। अप्रैल 2017 में किए गए इस ट्वीट को लेकर कुछ लोगों ने लिखा कि सोनू ने सिर्फ लाउडस्पीकर को लेकर ऐतराज जताया था।

बॉलीवुड सिंगरसोनू निगम को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। फैंस लगातार सोनू निगम को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन के कारण सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं और वह भारत नहीं आ पा रहे हैं। अजान से संबंधित एक ट्वीट 3 साल पहले सोनू निगम ने किया था, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

फैंस लगातार उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर सोनू निगम को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। दुबई पुलिस से सिंगर की गिरफ्तारी की मांग जोरों पर है। लोगों का कहना है कि दुबई पुलिस को सोनू निगम की तकलीफ को दूर करना चाहिए। दरअसल, तीन साल पहले सोनू निगम ने अपने ट्वीट में कहा था कि लाउडस्पीकर में बजने वाले अजानों के कारण उन्हें सोने में दिक्कत होती है। 

सोनू निगम की पुरानी ट्वीट को शेयर करते हुए लोग अब पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने को कह रहे हैं। इस हंगामे के बाद सोनू निगम ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। कुछ लोग सोनू के बचाव में भी अपनी बात रख रहे हैं। अप्रैल 2017 में किए गए इस ट्वीट को लेकर कुछ लोगों ने लिखा कि सोनू ने सिर्फ लाउडस्पीकर को लेकर ऐतराज जताया था, मज्जिदों में होने वाले अजानों पर नहीं। 

सोनू निगम ने भी सफाई देते हुए अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ मज्जिद ही नहीं मंदिर और गुरुद्वारों में बजने वाले लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को लेकर ये बात कही थी। 

टॅग्स :सोनू निगमबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!